फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Namita Thapar Pays Tribute To Asha Bhosle with dance on her song video goes viral

Video: नमिता थापर ने आशा भोसले को अलग अंदाज में दी श्रद्धांजलि; गाने और डांस को लेकर लिखी यह बात

Wed, 22 Apr 2026 09:05 PM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Wed, 22 Apr 2026 09:05 PM IST
सार

Asha Bhosle: नमिता थापर ने एक अलग अंदाज में दिवंगत गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने उनकी और उनकी आवाज की तारीफ की है।

विज्ञापन
Namita Thapar Pays Tribute To Asha Bhosle with dance on her song video goes viral
आशा भोसले, नमिता थापर - फोटो : एक्स

विस्तार

शो 'शार्क टैंक इंडिया' की जज नमिता थापर हाल ही में एक वीडियो के चलते चर्चा में आईं। इस बीच उन्होंने अपनी पसंदीदा सिंगर आशा भोसले को दिल से श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह आशा भोसले के एक मशहूर गाने, 'अभी न जाओ छोड़कर' पर डांस करती नजर आ रही हैं। नमिता ने बताया कि उस दिन जिम जाने के बजाय, उन्होंने अपनी पसंदीदा सिंगर को श्रद्धांजलि देने के लिए डांस करना बेहतर समझा।
विज्ञापन

नमिता ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि दी
नमिता के वीडियो में देखा जा सकता है कि वह कोरियोग्राफर विनायक घोषाल के साथ डांस कर रही हैं। उन्होंने गुलाबी रंग का अनारकली सूट पहनकर इस गाने पर परफॉर्मेंस दी। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा 'आज पूरे दिन काम करने के बाद, जिम जाने के बजाय मैंने डांस करने और अपनी पसंदीदा सिंगर आशा जी को श्रद्धांजलि देने का फैसला किया।'

View this post on Instagram

A post shared by Namita Thapar (@namitathapar)


विज्ञापन
विज्ञापन

नमिता ने की आशा भोसले की तारीफ
पोस्ट में नमिता ने आगे लिखा 'RIP, हम उन्हें याद करेंगे!' नमिता ने आशा भोसले की तारीफ करते हुए कहा, 'यह गाना, उनकी जादुई आवाज ने मुझे बेहिसाब एनर्जी, प्यार और हंसी से भर दिया। मुझे पुराने बॉलीवुड गाने बहुत पसंद हैं।' डांस के बारे में बात करते हुए नमिता ने कहा, 'डांस एक्सरसाइज के सबसे अच्छे तरीकों में से एक है, खासकर पेरिमेनोपॉज के लिए।'

Bhooth Bangla Collection: क्या एक हफ्ते से पहले ही घट गई 'भूत बंगला' की कमाई? जानें छठे दिन का कलेक्शन

विज्ञापन

Namita Thapar Pays Tribute To Asha Bhosle with dance on her song video goes viral
नमिता थापर - फोटो : एक्स
नमिता ने दिया था जवाब
ख्याल रहे कि नमिता थापर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें उन्होंने नमाज पढ़ने के सेहत के फायदे बताए थे। इस पर उनकी काफी आलोचना हुई थी। इसके बाद उन्होंने एक दूसरा वीडियो शेयर किया था और उनकी आलोचना करने वालों को जवाब दिया था।

कब हुआ आशा भोसले का निधन?
आपको बता दें कि बॉलीवुड की मशहूर गायिका आशा भोसले का 12 अप्रैल को निधन हो गया था। मुंबई में उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed