{"_id":"69e8de2720f337fef20394c8","slug":"bhooth-bangla-box-office-collection-day-6-know-total-earnings-on-wednesday-2026-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bhooth Bangla Collection: क्या एक हफ्ते से पहले ही घट गई 'भूत बंगला' की कमाई? जानें छठे दिन का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhooth Bangla Collection: क्या एक हफ्ते से पहले ही घट गई 'भूत बंगला' की कमाई? जानें छठे दिन का कलेक्शन
Wed, 22 Apr 2026 08:49 PM IST
Sarijuddin
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Wed, 22 Apr 2026 08:49 PM IST
सार
Bhooth Bangla Box Office Collection: 'भूत बंगला' के छठे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आने लगे हैं। आइए जानते हैं कि बुधवार के दिन अक्षय कुमार की फिल्म की कमाई घटी है या बढ़ी है?
विज्ञापन
भूत बंगला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की अदाकारी वाली फिल्म ‘भूत बंगला’ सिनेमाघरों में सजी हुई। वीकेंड के बाद फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है, फिर भी फिल्म धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने बुधवार को कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
भूत बंगला
- फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
‘भूत बंगला’ का बुधवार का कलेक्शन
‘भूत बंगला’ के छठे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आने लगे हैं। सैकनिल्क के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक ‘भूत बंगला’ ने बुधवार को 3.74 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। देर रात इन आंकड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है। छह दिनों में इस फिल्म ने कुल 76.49 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

- फोटो : सोशल मीडिया
‘भूत बंगला’ का अब तक का कलेक्शन
- फिल्म ‘भूत बंगला’ ने पेड प्रिव्यू शोज में 3.75 करोड़ रुपए कमाए थे।
- 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली इस फिल्म ने पहले दिन 12.25 करोड़ रुपए कमाए थे।
- दूसरे दिन फिल्म की कमाई बढ़कर 19 करोड़ रुपए तक पहुंच गई थी।
- तीसरे दिन रविवार को ‘भूत बंगला’ को वीकएंड का फायदा मिला और इसने 23 करोड़ रुपए कमाए।
- चौथे दिन फिल्म की कमाई में फिर गिरावट आई और इसने 6.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया।
- पांचवें दिन इसने 8 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है।
'भूत बंगला' मूवी रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला
इन फिल्मों पर भारी पड़ी 'भूत बंगला'
'भूत बंगला' के साथ सिनेमाघरों में फिल्म 'धुरंधर 2' और 'डकैत' लगी हुई है। ‘धुरंधर 2’ ने 35वें दिन खबर लिखे जाने तक 1.01 करोड़ रुपए की कमाई की है। इसकी कुल कमाई 1120.40 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'डकैत' ने बुधवार के दिन 28 लाख रुपए का कलेक्शन किया है। 14 दिनों में इस फिल्म ने कुल 33.37 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

'भूत बंगला' की स्टारकास्ट
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म 'भूत बंगला' में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव, मिथिला पालकर और असरानी भी हैं। इसमें अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 14 साल बाद वापस लौटी है।
फिल्म में दिखाया गया है कि अर्जुन (अक्षय कुमार) लंदन से अपनी बहन की शादी कराने अपने पुश्तैनी महल में आता है। यहां अजीब चीजें होती हैं। कई हादसे होते हैं और नए राज सामने आते हैं।