Naga Chaitanya: फिल्मी दुनिया के चर्चित कपल्स नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला का दिखा खास अंदाज, वीडियो वायरल
Viral Video: हाल ही में साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य और उनकी पत्नी शोभिता धुलिपाला का एक वीडियो सामने आया है, जिसने उनके फैंस को खुश कर दिया है। देखें वीडियो।
विस्तार
साउथ स्टार कपल शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य दर्शकों के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। फैंस उनकी हर छोटी-बड़ी मूवमेंट पर नजर रखते हैं। अब बड़े दिनों बाद दोनों एक-साथ एयरपोर्ट पर दिखे हैं, जिसमें उनका स्टाइलिश अंदाज देखा जा सकता है। आइए जानते हैं क्या है वायरल वीडियो।
कहां सैर पर निकले कपल्स?
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला अपने रिश्तों को ज्यादातर निजी रखना पसंद करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्हें हैदराबाद एयरपोर्ट पर देखा गया है। वहीं इस वायरल वीडियो में दोनों को किसी जगह की सैर के लिए जाते देखा जा सकता है। हालांकि, वीडियो में यह जोड़ा काफी शांत और गंभीर दिख रहा है। कहा जा रहा है कि वेव्स समिट 2025 के बाद से दोनों पहली बार किसी सार्वजनिक स्थान पर देखे गए हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
दोनों का दिखा शानदार अंदाज
वायरल वीडियो में नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला एयरपोर्ट पर स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। अभिनेता ने ब्लैक जैकेट और मैचिंग ट्राउजर के साथ व्हाइट टी-शर्ट पहनी थी। वहीं दूसरी ओर, अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला ने जींस के साथ बेज टॉप में खुद को बिल्कुल साधारण लुक में रखा। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा था और आंखों पर व्हाइट फ्रेम वाला चश्मा पहना हुआ था, जिससे उनका लुक और भी आकर्षक लग रहा था।
यह खबर भी पढ़ें: Kunal Khemu: पत्नी सोहा संग वेकेशन पर कुणाल खेमू, करीना कपूर-सबा पटौदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
नागा चैतन्य के बारे में
नागा चैतन्य के करियर की बात करें तो वहा इस समय अपनी आगामी फिल्म 'एनसी 24' की शूटिंग में व्सस्त हैं। यह एक माइथोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसका कार्तिक दांडू निर्देशन कर रहे हैं। वहीं इसकी कहानी मशहूर निर्देशक सुकुमार ने लिखी है। इसके अलावा नेशनल अवॉर्ड विजेता एडिटर नवीन नूली फिल्म को संपादित करेंगे और कला निर्देशन श्री नागेंद्र तंगला का होगा, जिन्होंने 'तंडेल' में भी शानदार काम किया था। फिल्म का निर्माण बीवीएसएन प्रसाद कर रहे हैं।