फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mufasa Box Office Collection Day 9 Know Shah Rukh Khan Abram Khan Dubbing Film total Earning

Mufasa Box Office Day 9: 100 करोड़ क्लब में एंट्री लेने से कुछ कदम दूर मुफासा, वीकेंड पर लगाई लंबी छलांग

Sun, 29 Dec 2024 12:15 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sun, 29 Dec 2024 12:15 AM IST
सार

मुफासा ने अपने पहले हफ्ते में 74.25 करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि पहले दिन इसने 8.3 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 8वें दिन यानी शुक्रवार को कमाई में 5.71 प्रतिशत की गिरावट आई और फिल्म ने 6.6 करोड़ रुपये की कमाई की।

विज्ञापन
Mufasa Box Office Collection Day 9 Know Shah Rukh Khan Abram Khan Dubbing Film total Earning
मुफासा: द लॉयन किंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

 बैरी जेनकिंस की निर्देशित डिज्नी की सबसे चर्चित प्रीक्वल और द लायन किंग (2019) की सीक्वल ने पिछले 8 दिनों में शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर, हॉलीवुड फिल्म ने सिनेमाघरों में अपने नौ दिनों के प्रदर्शन के दौरान 83.97 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म को भारतीय दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। मुफासा को रिलीज हुए पूरे नौ दिन हो गए हैं। तो आइए जानते हैं कि फिल्म ने शनिवार को कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन


ऐसा रहा मुफासा का प्रदर्शन
मुफासा ने अपने पहले हफ्ते में 74.25 करोड़ रुपये की कमाई की है, जबकि पहले दिन इसने 8.3 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 8वें दिन यानी शुक्रवार को कमाई में 5.71 प्रतिशत की गिरावट आई और फिल्म ने 6.6 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि, वीकेंड पर फिल्म ने फिर से रफ्तार पकड़ी है और शानदार कमाई की है।
विज्ञापन


100 करोड़ी बनने से कुछ कदम दूर मुफासा
बात करें नौवें दिन की तो शनिवार को फिल्म ने 9.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन अब 90 करोड़ रुपये हो गया है। मुफासा के प्रदर्शन को देख यह कहना गलत नहीं होगा कि अगले हफ्ते तक फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये की कमाई कर लेगी। दर्शकों का उत्साह देखते हुए यह लग रहा है कि फिल्म सिनेमाघरों को जल्दी अलविदा नहीं कहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द देगी इस हॉलीवुड फिल्म को मात
यह फिल्म 20 दिसंबर को भारत भर में चार भाषाओं, अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई थी। मुफासा भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड रिलीज फिल्म में से एक बनने के लिए तैयार है क्योंकि यह जल्द ही गॉडजिला वर्सेज कॉन्ग: द न्यू एम्पायर बॉक्स ऑफिस नंबरों को पार कर सकती है। गॉडजिला ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ₹ 109 करोड़ की कमाई की थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed