फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mohanlals L2 Empuraan becomes highest earning film in malayalam industry claim makers of Prithviraj directoria

L2 Empuraan: मलयालम फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी 'एम्पुरान', निर्माताओं ने किया बड़ा दावा

Sat, 05 Apr 2025 06:11 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 05 Apr 2025 06:11 PM IST
सार

L2 Empuraan Collection: फिल्म एम्पुरान के निर्माताओं का दावा है कि फिल्म मलयालम इंडस्ट्री में वर्ल्ड वाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। हालांकि हकीकत कुछ और ही है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

विज्ञापन
Mohanlals L2 Empuraan becomes highest earning film in malayalam industry claim makers of Prithviraj directoria
एल 2 एम्पुरान - फोटो : इंस्टाग्राम @mohanlal

विस्तार

मोहनलाल की अदाकारी वाली मलयालम फिल्म 'एल 2: एम्पुरान' पूरी दुनिया में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। पृथ्वीराज सुकमारन के निर्देशन में बनी फिल्म रिलीज होने के अपने दूसरे हफ्ते में है। एक्शन से भरपूर 'एल 2: एम्पुरान' फिल्म पृथ्वीराज की 'लुसिफर' की सीक्वल है। फिल्म निर्माताओं का दावा है कि ये फिल्म मलयालम फिल्मों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई है। आइए जानते हैं पूरी डिटेल।
विज्ञापन


विज्ञापन

एम्पुरान को लेकर फिल्म निर्माताओं का दावा
फिल्म 'एल 2: एम्पुरान' 27 मार्च को पांच भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म निर्माताओं का दावा है कि फिल्म वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्मों में शामिल हो गई है। इस बारे में आशीर्वाद सिनेमाज ने सोशल मीडिया पर एक अपडेट शेयर किया है। एक्स पर किए गए इस पोस्ट में लिखा है "एम्पुराण अब मलयालम सिनेमा के इतिहास में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।" इस पोस्ट को पृथ्वीराज सुकुमारन ने भी शेयर किया है।
ED Empuraan: एम्पुरान निर्माता के चिटफंड ऑफिस पर छापेमारी में डेढ़ करोड़ रुपये नकद जब्त, फेमा उल्लंघन का दावा
 
विज्ञापन

Mohanlals L2 Empuraan becomes highest earning film in malayalam industry claim makers of Prithviraj directoria
एल 2 एम्पुरान - फोटो : इंस्टाग्राम-@therealprithvi
फिल्म निर्माताओं ने नहीं किया खुलासा
हालांकि, निर्माताओं ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि एम्पुरान ने किस फिल्म को पछाड़कर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मलयालम फिल्म का खिताब हासिल किया है। न ही उन्होंने लूसिफर सीक्वल के विश्वव्यापी बॉक्स ऑफिस नंबरों का खुलासा किया है। सैकनिल्क के अनुसार, शनिवार तक एम्पुरान का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 236.25 करोड़ रुपये था, जबकि मंजुम्मेल बॉयज ने कुल 241.03 करोड़ रुपये कमाए थे।
Manoj Kumar: डांस या रोमांस में ओछापन हो तो करने से मना कर देते थे, फिल्म ‘तिरंगा’ को लेकर कही ये खास बात
 
विज्ञापन

फिल्म पर विवाद
आपको बता दें कि फिल्म 'एल 2: एम्पुरान' मलयालम सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक मानी जाने वाली फिल्म है। फिल्म में साल 2002 के गुजरात दंगों की कहानी दिखाई गई है। इस पर दक्षिणपंथी आलोचना कर रहे हैं। फिल्म पर विवाद होने के बाद फिल्म से कई दृश्य हटा दिए गए और कई संवाद म्यूट कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed