फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Miss World 2026 Finale Nikita Porwal representing India in International Pageant may win Competition

मिस वर्ल्ड 2026: क्या निकिता पोरवाल के सिर सजेगा मिस वर्ल्ड का ताज? जानें कब और कहां होगी विजेता की घोषणा

Sat, 05 Sep 2026 09:26 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 05 Sep 2026 09:26 AM IST
सार

Miss World 2026: आज वियतनाम में मिस वर्ल्ड 2026 की विजेता का नाम घोषित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में भारत की तरफ से निकिता पोरवाल पहुंची हैं। आइए उनके बारे में और इस प्रतियोगिता के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Miss World 2026 Finale Nikita Porwal representing India in International Pageant may win Competition
निकिता पोरवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वियतनाम में मिस वर्ल्ड 2026 के फाइनल के लिए मंच तैयार है। इसमें दुनिया भर की  प्रतिभागियों प्रतिष्ठित ताज के लिए मुकाबला करेंगी। इस ग्लोबल पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व निकिता पोरवाल कर रही हैं। वह प्रतिष्ठित मिस वर्ल्ड ताज के लिए मुकाबला करेंगी। 111 प्रतिभागियों वाले इस ग्रैंड फाइनल को शाम 5:30 बजे से जियो हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
विज्ञापन

Miss World 2026 Finale Nikita Porwal representing India in International Pageant may win Competition
निकिता पोरवाल - फोटो : इंस्टाग्राम@nikitaporwal_
सुचाता चुआंगसरी पहनाएंगी ताज
मिस वर्ल्ड 2025 की विजेता, थाईलैंड की सुचाता चुआंगसरी इस इवेंट के आखिर में अपनी उत्तराधिकारी को ताज पहनाएंगी। 25 मार्च 2026 को मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन ने घोषणा की कि मिस वर्ल्ड का 73वां एडिशन वियतनाम में होगा। 
भारत की मानुषी छिल्लर ने 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था और अब सबकी नजरें निकिता पोरवाल पर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Miss World 2026 Finale Nikita Porwal representing India in International Pageant may win Competition
निकिता पोरवाल - फोटो : इंस्टाग्राम@nikitaporwal_
कौन हैं निकिता पोरवाल?
  • मध्य प्रदेश की रहने वाली निकिता, 2024 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का ताज जीतने के बाद चर्चा में आईं। 
  • ब्यूटी पेजेंट की दुनिया में आने से पहले, उन्होंने महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा से उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन पूरी की है।
  • इसके बाद उन्होंने टेलीविजन एंकर के तौर पर अपना करियर शुरू किया और बाद में थिएटर में काम किया।
  • निकिता फिल्मों में भी काम करना चाहती हैं। उनकी चाहत संजय लीला भंसाली जैसे निर्देशक के साथ काम करने की है। 
विज्ञापन

Miss World 2026 Finale Nikita Porwal representing India in International Pageant may win Competition
निकिता पोरवाल - फोटो : इंस्टाग्राम@nikitaporwal_
क्यों चर्चा में रहा निकिता का आउटफिट?
निकिता इस प्रतिष्ठित इंटरनेशनल पेजेंट की तैयारी के लिए इस महीने की शुरुआत में वियतनाम गईं, जहां उन्होंने कई इवेंट्स के जरिए भारत का प्रतिनिधित्व किया।
मिस वर्ल्ड के 'डांसेज ऑफ द वर्ल्ड' इवेंट के लिए, निकिता ने काले और सुनहरे रंग की शाही पोशाक में शानदार लुक दिखाया।

Miss World 2026 Finale Nikita Porwal representing India in International Pageant may win Competition
निकिता पोरवाल - फोटो : इंस्टाग्राम@nikitaporwal_
कैसा था निकिता का लुक?
उन्होंने बारीक सुनहरी बॉडी चेन से सजी एक स्कल्पटेड ब्लाउज पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने कई रंगों वाली ड्रेप्ड स्कर्ट पहनी थी।
उन्होंने पारंपरिक सोने के गहनों के साथ अपना लुक पूरा किया, जिसमें मांग-टीका, बड़े झुमके, कई चूड़ियां, बाजूबंद, कमरबंद और पायल शामिल थे। 
उनके बालों की लंबी चोटी बनाई गई थी जिसे सोने के गहनों से सजाया गया था।

Miss World 2026 Finale Nikita Porwal representing India in International Pageant may win Competition
निकिता पोरवाल - फोटो : इंस्टाग्राम@nikitaporwal_
किससे होगा मुकाबला?
भारत की निकिता पोरवाल के साथ मुकाबला करने वाली प्रतिभागियों में ऑस्ट्रेलिया की ओलिविजा स्पोनोव्स्की, बांग्लादेश की समंजार सईद, ब्राजील की गैब्रिएला बोटेल्हो, फ्रांस की इंदिरा एम्पियोट, इंडोनेशिया की ऑड्रे बियांका कैलिस्टा, जापान की युई कवाना, मलेशिया की तानुसिया चेट्टी, नेपाल की लूना लुइटेल, फिलीपींस की एशिया रोज सिम्पसन और इंग्लैंड की ग्रेस रिचर्डसन शामिल हैं।
मिस वर्ल्ड 2026 का फिनाले 5 सितंबर को शाम 5:30 बजे से खास तौर पर जियो हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed