मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 को जज करेंगी सुष्मिता सेन समेत ये अभिनेत्रियां, जानें कहां और कब होगा कार्यक्रम?
Miss Universe India 2026: मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ग्रैंड फिनाले आज होगा। इस इवेंट को सुष्मिता सेन के अलावा बॉलीवुड की दो चर्चित अभिनेत्री भी जज करेंगी। जानिए, यह कार्यक्रम कहां हो रहा है। कितनी फाइनलिस्ट मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में अपनी किस्मत आजमा रही हैं।
विस्तार
आज 'मिस यूनिवर्स इंडिया 2026' का ग्रैंड फिनाले जयपुर में संपन्न होगा। इस सौंदर्य प्रतियोगी में 52 फाइनलिस्ट शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में जो भी ब्यूटी क्वीन बनेगी, वह इस साल के आखिर में प्यूर्टो रिको में होने वाले 75वें मिस यूनिवर्स कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेगी।
कितने बजे से शुरू होगा कार्यक्रम?
रविवार यानी 23 अगस्त 2026 को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे 'मिस यूनिवर्स इंडिया 2026' शुरू होगा। पिंक सिटी जयपुर में आज 52 फाइनलिस्ट में किसी एक के सिर पर मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज सजेगा। प्रतियोगियों को परखने के लिए एक खास सिलेक्शन कमिटी बनाई गई है, जिसमें भारतीय सिनेमा और पेजेंट की दुनिया के जाने-माने नाम शामिल हैं।
सुष्मिता के अलावा ये अभिनेत्रियां भी होंगी जज?
'मिस यूनिवर्स इंडिया 2026' के जज पैनल में अभिनेत्री सुष्मिता सेन, सेलिना जेटली और उर्वशी रौतेला शामिल हैं।
बता दें कि सुष्मिता सेन ने साल 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। वहीं सेलिना जेटली ने भी मिस यूनिवर्स इंडिया 2001 का खिताब अपने नाम किया था। इसके अलावा उर्वशी रौतेला ने भी मिस यूनिवर्स इंडिया 2015 का ताज अपने सिर पर सजाया था।
जज के तौर पर फिल्म प्रोड्यूसर प्रज्ञा कपूर और अन्य लोग भी शामिल हैं।