{"_id":"5bbfdba6bdec2250285fc29b","slug":"meetoo-police-started-investigation-against-nana-patekar","type":"story","status":"publish","title_hn":"#MeToo : नाना पाटेकर के खिलाफ पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
#MeToo : नाना पाटेकर के खिलाफ पुलिस ने शुरू की जांच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Fri, 12 Oct 2018 04:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई पुलिस ने फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर के खिलाफ अभिनेत्री तनुश्री दत्ता की तरफ से दी गई 10 साल पहले यौन उत्पीड़न की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। बुधवार को तनुश्री के बयान दर्ज करने के बाद ओशिवरा थाना पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली थी। जांच के दायरे में डांस डायरेक्टर गणेश आचार्य और दो अन्य लोगों को भी रखा गया है, जिनके नाम तनुश्री ने अपनी शिकायत में दिए थे।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि वह पाटेकर व अन्य तीनों को समन भेजने से पहले इस मामले के सभी गवाहों का बयान दर्ज करेगी। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जांच अभी प्रारंभिक दौर में है और हमें 10 साल पुराने मामले की पुष्टि करने के लिए सभी तथ्यों का सत्यापन करना होगा। उधर, एनसीपी ने पाटेकर के खिलाफ लगे आरोपों में पारदर्शी जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन