{"_id":"665004a1a3e714209b0e52ea","slug":"manoj-bajpayee-calls-irrfan-as-gavaskar-and-jaideep-ahlawat-rajkummar-rao-as-bollywood-virat-and-rohit-sharma-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने इरफान को बताया गावस्कर, जानिए किसे कहा बॉलीवुड का विराट कोहली और रोहित शर्मा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Manoj Bajpayee: मनोज बाजपेयी ने इरफान को बताया गावस्कर, जानिए किसे कहा बॉलीवुड का विराट कोहली और रोहित शर्मा
Fri, 24 May 2024 08:38 AM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Fri, 24 May 2024 08:38 AM IST
सार
मनोज बाजपेयी हाल ही में, यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया के पॉडकास्ट शो में नजर आए। अपनी इस बातचीत में उन्होंने कई कलाकारों के काम की तारीफ की।
विज्ञापन
मनोज बाजपेयी
- फोटो : इंस्टाग्राम @bajpayee.manoj
विस्तार
मनोज बाजपेयी के करियर की 100वीं फिल्म 'भैया जी' आज रिलीज हो गई है। इस एक्शन ड्रामा फिल्म में मनोज बाजपेयी अपने दुश्मनों से बदला लेते हुए नजर आएंगे। सभी सिनेमा प्रेमी जानते हैं कि मनोज कितने शानदार अभिनेता हैं। उनके कई किरदार तो ऐसे हैं, जिन्हें भूल पाना मुश्किल है। हाल ही में, मनोज बाजपेयी ने फिल्म इंडस्ट्री के कुछ अभिनेताओं पर अपने विचार साझा किए हैं।
विज्ञापन
Crew on OTT: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'क्रू', नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म
विज्ञापन
नवाजुद्दीन, केके और इरफान हैं एक्टिंग के गावस्कर
मनोज बाजपेयी हाल ही में, यूट्यूबर रणवीर इलाहबादिया के पॉडकास्ट शो में नजर आए। अपनी इस बातचीत में उन्होंने कई कलाकारों के काम की तारीफ की। उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी, केके मेनन और दिवंगत इरफान खान का जिक्र करते हुए कहा कि इनके जैसे अभिनेता एक्टिंग के सुनील गावस्कर हैं। मनोज ने आगे कई वरिष्ठ अभिनेताओं का भी नाम लिया। उन्होंने नसीरुद्दीन शाह, अमिताभ बच्चन और ओम पुरी के काम की भी सराहना की।
विज्ञापन
Kal Ho Naa Ho: अब ऐसे दिखते हैं 'कल हो ना हो' के शिव और जिया, दोनों ही एक्टिंग से हैं दूर
इन्हें बताया बॉलीवुड का विराट कोहली और रोहित शर्मा
कुछ कलाकारों को सुनील गावस्कर बताने के बाद मनोज बाजपेयी ने कई अभिनेताओं को एक्टिंग का विराट कोहली और रोहित शर्मा भी बताया। उन्होंने कहा कि जयदीप अहलावत, राजकुमार राव, गुलशन देवैया, विक्रांत मैसी, विजय वर्मा और जतिन गोस्वामी जैसे कलाकार बॉलीवुड के विराट कोहली और रोहित शर्मा हैं।
Cannes: ला सिनेफ की दौड़ में 'सनफ्लावर वेयर द फर्स्ट वन्स टू नो' ने मारी माजी, तीसरी विजेता बनीं मेरठ की मानसी
इन कलाकारों ने किया ‘भैया जी’ में काम
‘भैया जी’ में मनोज बाजपेयी के साथ-साथ जोया हुसैन, सुविंदर विक्की, जतिन गोस्वामी और विपिन शर्मा ने भी काम किया है। फिल्म का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है। इसके निर्माता विनोद भानुशाली, शबाना रजा वाजपेयी, समीशा ओस्वाल, शैल ओस्वाल, कमलेश भानुशाली और विक्रम खक्कर हैं। ट्रेलर आने के बाद यह साफ हो गया था कि फिल्म में मारधाड़ के कई सीन देखने को मिलेंगे।
Rajesh Khanna Dialogues: 'अरे ओ बाबू मोशाय, हम रंगमंच की कठपुतलियां हैं', काका की फिल्मों के 10 सुपरहिट डायलॉग