फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Crew Released on OTT platform Netflix starring Kareena Kapoor khan Tabu Kriti Sanon

Crew on OTT: सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'क्रू', नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म

Fri, 24 May 2024 12:55 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 24 May 2024 12:55 AM IST
सार

फिल्म क्रू को नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया है। अब दर्शक घर बैठे इस फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं। 190 देशों में यह फिल्म स्ट्रीम की जा सकेगी। फिल्म की कहानी लोगों को काफी पसंद आई थी, जिसकी वजह से इसने टिकट खिड़की पर जमकर कलेक्शन किया था।
 

विज्ञापन
Crew Released on OTT platform Netflix starring Kareena Kapoor khan Tabu Kriti Sanon
क्रू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

करीना कपूर खान, तब्बू और कृति सेनन अभिनीत फिल्म 'क्रू' इस साल की कामयाब फिल्मों में से एक है। राजेश ए कृष्णन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़ दिए थे। अब रिलीज के दो महीने बाद यह फिल्म लोगों का मनोरंजन करने के लिए ओटीटी पर उपलब्ध हो चुकी है। 24 मई यानी आज से फिल्म को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा सकेगा। 

विज्ञापन

Govinda: गोविंदा ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात, तस्वीर साझा करते हुए लिखा- ये मेरा सौभाग्य है

विज्ञापन

Crew Released on OTT platform Netflix starring Kareena Kapoor khan Tabu Kriti Sanon
क्रू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
190 देशों में की जा सकेगी स्ट्रीम

इससे पहले नेटफ्लिक्स ने सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट के जरिए फिल्म की ओटीटी रिलीज से जुड़ी जानकारी लोगों के साथ साझा की थी। मध्य रात्रि से यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है। ऐसे में जिसने भी इस फिल्म को अब तक नहीं देखा वे इसका लुत्फ अब उठा सकते हैं। यह फिल्म अब 190 में देशों में नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकेगी।

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

विज्ञापन

Crew Released on OTT platform Netflix starring Kareena Kapoor khan Tabu Kriti Sanon
क्रू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉक्स ऑफिस पर हुई जमकर कमाई

क्रू की कहानी लोगों को काफी पसंद आई थी, जिसकी वजह से इसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन किया था। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 81.7 करोड़ का कलेक्शन किया था। देश के साथ यह फिल्म विदेश में भी काफी पसंद की गई थी। फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 55 करोड़ रहा था। वहीं, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन कुल 151.35 करोड़ रुपये था। 

विज्ञापन

Crew Released on OTT platform Netflix starring Kareena Kapoor khan Tabu Kriti Sanon
क्रू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्माताओं ने जताई खुशी

क्रू के निर्माताओं ने इस फिल्म की ओटीटी रिलीज पर अपनी खुशी जाहिर की है। रिया कपूर और एकता आर कपूर ने इस फिल्म को लेकर कहा, "थिएटर में  सफल प्रदर्शन के बाद 'क्रू' को नेटफ्लिक्स पर लाकर  हम रोमांचित हैं। यह फिल्म ढेर सारे हास्य के से दोस्ती और धोखे पर आधारित है। यह एक ऐसी कहानी है जो आपको अपनी सीट से बांधे रखेगी।"
Barah by Barah Review: काशी के कालखंड को सहेजता समानांतर सिनेमा, कल्पना और हकीकत के बीच बना सराहनीय सेतु

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed