फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Mannara chopra reacts on relationship with youtuber elvish yadav and says ajeeb dastan hai ye

Mannara Chopra: एल्विश यादव के साथ रिलेशनशिप के दावे पर अभिनेत्री ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- अजीब दास्तां है ये

Wed, 26 Mar 2025 01:28 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Wed, 26 Mar 2025 01:28 PM IST
सार

Mannara Chopra: हाल है में यूट्यूबर एल्विश यादव ने मजाकिया अंदाज में मनारा के साथ रिलेशनशिप की बात कही थी। अब इस मामले में अभिनेत्री ने अजीब दास्तां है कहकर प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं पूरी खबर।

विज्ञापन
Mannara chopra reacts on relationship with youtuber elvish yadav and says ajeeb dastan hai ye
एल्विश यादव और मन्नारा चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम- @elvish_yadav.vlogs और @memannara

विस्तार

बिग बॉस 17 की प्रतियोगी मनारा चोपड़ा ने एल्विश यादव से डेटिंग वाली बात पर प्रतिक्रिया दी है। बीते दिनों यूट्यूबर एल्विश ने अपने पॉडकास्ट के प्रोमो में कहा था कि उनका चक्कर मनारा के साथ चल रहा है। अब इसपर मनारा ने अपने नए गाने के बोल गाकर प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं आखिर अभिनेत्री ने क्या कहा।

विज्ञापन


एल्विश के साथ उनकी अजीब दास्तां
यूट्यूबर एल्विश यादव से रिलेशनशिप वाले जवाब में मनारा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह यूट्यूबर द्वारा उनके साथ रिश्ते वाली बात को सुनते हुए दिख रही हैं। साथ ही वह कई तरीके के रिएक्शन भी देती हुई दिखाई दे रही हैं। इसे देखने के बाद मनारा ने हाल ही में ही रिलीज हुआ उनका गाना अजीब दास्तां है गाने लगती हैं। इसके अलावा वह यह भी कहती हैं कि उनकी जिंदगी में ऐसी कई अजीब दास्तां होती रहती हैं। पोस्ट शेयर करते हुए मनारा ने कैप्शन में लिखा कि एल्विश यादव के साथ उनकी अजीब दास्तां। हालांकि, वीडियो में यह लगा कि वह अपने गाने को प्रमोट कर रही हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mannara Chopra (@memannara)




यह खबर भी पढ़ें: Kunal Kamra: कुणाल कामरा को दूसरा समन जारी करेगी पुलिस, जवाब देने के लिए कॉमेडियन की समय बढ़ाने की मांग खारिज

आखिर क्या था एल्विश यादव ने?
बीते दिन एल्विश यादव के पॉडकास्ट का एक प्रोमो रिलीज, जिसमें राव साहब (एल्विश यादव) ने मनारा चोपड़ा के साथ चल रहे अफेयर्स की अफवाहों के बारे में सवाल किया। इसपर एल्विश ने जवाब दिया हां, मन्नारा के साथ उनका चक्कर चल रहा है और उन्होंने ही यूट्यूबर की एंट्री लाफ्टर शेफ्स में कराई थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लाफ्टर शेफ्स ही नहीं, उन्होंने कई क्लबों में भी उनकी एंट्री कराई है। हालांकि, यह सब वह अपने शो में मजाक के तौर पर कह रहे हैं और वह खुद का इंटरव्यू लेते दिखाई दे रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर के क्रिप्टिक पोस्ट से फैंस हुए परेशान, पूछा क्या हैक हो गया अकाउंट?

मनारा चोपड़ा का वर्कफ्रंट
मनारा इस समय लाफ्टर शेफ्स सीजन 2 में नजर आ रही हैं, जिसमें एल्विश यादव भी हैं। इससे पहले अभिनेत्री बिग बॉस 17 का हिस्सा रही हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की कजिन सिस्टर यानी बहन मनारा चोपड़ा ने अपनी आवाज में दिवंगत गायिका लता मंगेशकर का गाना ‘अजीब दास्तां है ये’ को रिक्रिएट किया था। इस गाने काे लेकर मनारा के फैंस ने उन्हें सराहा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed