फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shraddha Kapoor Cryptic Post From Her X Account, It Is Hacked Or What, Fans Got Confused

Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर के क्रिप्टिक पोस्ट से फैंस हुए परेशान, पूछा क्या हैक हो गया अकाउंट?

Wed, 26 Mar 2025 12:24 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 26 Mar 2025 12:24 PM IST
सार

Shraddha Kapoor: श्रद्धा कपूर के हालिया एक्स पोस्ट ने फैंस को परेशान कर दिया है। जिसके बाद अब फैंस ये समझ नहीं पा रहे हैं कि अभिनेत्री का अकाउंट हैक हो गया है या कोई और बात है। जानें श्रद्धा की पोस्ट में ऐसा क्या है।

विज्ञापन
Shraddha Kapoor Cryptic Post From Her X Account, It Is Hacked Or What, Fans Got Confused
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @shraddhakapoor

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपनी लाइफ से जुड़ी बातें और चीजें अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसीलिए फैंस को श्रद्धा के पोस्ट का काफी इंतजार भी रहता है। लेकिन अब श्रद्धा कपूर ने अपने एक्स अकाउंट से एक ऐसा पोस्ट किया है, जिसने सभी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है। क्योंकि फैंस श्रद्धा के इस पोस्ट का मतलब नहीं समझ पा रहे हैं।

विज्ञापन

फैंस नहीं समझ पा रहे श्रद्धा का पोस्ट
श्रद्धा कपूर ने ये ट्वीट मंगलवार को लगभग रात साढ़े दस बजे के करीब किया है। अपने इस ट्वीट या पोस्ट में श्रद्धा ने सिर्फ इतना लिखा है, “Easy $28. GG!” श्रद्धा के इस पोस्ट के बाद अब फैंस ये समझ नहीं पा रहे हैं कि श्रद्धा ने ये क्या लिखा है और क्यों लिखा है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

फैंस लगा रहे अलग-अलग कयास
श्रद्धा के इस पोस्ट के बाद अब फैंस अपने अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। कुछ फैंस का कहना है कि श्रद्धा का अकाउंट हैक हो गया है, तो वहीं कुछ ये नहीं समझ पा रहे हैं कि ये कोई पीआर स्टंट है या श्रद्धा ने किसी गेम में कोई 28 डॉलर जीते हैं। फिलहाल तो श्रद्धा का ये पोस्ट अभी भी एक रहस्य ही बना हुआ है।


आखिरी बार फिल्म ‘स्त्री 2’ में नजर आई थीं श्रद्धा
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर आखिरी बार पिछले साल आई फिल्म ‘स्त्री 2’ में नजर आई थीं। ये फिल्म दिनेश विजन और अमर कौशिक के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा थी। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुर्राना भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था और फिल्म ने कमाई में नए रिकॉर्ड स्थापित किए थे। इसके अलावा श्रद्धा अपनी आगामी फिल्म ‘नागिन’ को लेकर भी लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। इस फिल्म को निखिल आडवाणी द्विवेदी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed