फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Manjummel Boys once again stuck in controversy Ilaiyaraaja issues legal notice to filmmakers over Kammani song

Manjummel Boys: फिर एक बार विवादों में फंसी ‘मंजुम्मल बॉयज’, कमल हासन की पुरानी फिल्म से निकला कनेक्शन

Thu, 23 May 2024 10:09 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 23 May 2024 10:09 AM IST
सार

‘मंजुम्मल बॉयज’ के निर्माताओं को संगीतकार इलैयाराजा की ओर से एक कानूनी नोटिस भेजा गया है और साथ ही मुआवजे की भी मांग की गई है।

विज्ञापन
Manjummel Boys once again stuck in controversy Ilaiyaraaja issues legal notice to filmmakers over Kammani song
फिल्म ‘मंजुम्मल बॉयज’ - फोटो : इंस्टाग्राम @soubinshahir

विस्तार

मलयालम फिल्म ‘मंजुम्मल बॉयज’ एक बार फिर से विवादों में घिर गई है। इस बार फिल्म का म्यूजिक चर्चा के केंद्र में है। दरअसल, मशहूर संगीतकार इलैयाराजा ने फिल्म निर्माताओं को एक कानूनी नोटिस भेजा है और मुआवजे की मांग भी की है।

विज्ञापन


Nag Ashwin Exclusive Interview: बुज्जी का निर्माण भारतीय कौशल का अद्भुत नमूना, ‘कल्कि’ के सीक्वल पर अहम खुलासा
विज्ञापन


क्या है मामला?
‘मंजुम्मल बॉयज’ में कमल हासन की क्लासिक फिल्म 'गुना' के एक गाने 'कम्मानी' का इस्तेमाल किया गया है। इस गाने को फिल्म की शुरूआत के साथ-साथ क्लाइमैक्स में भी शामिल किया गया है। दर्शकों ने इस प्रयोग को काफी सराहा है, लेकिन यही गाना अब विवाद का कारण बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Savi: ट्रेलर लॉन्च के दौरान निर्देशक ने महिलाओं को बताया सबसे अधिक शक्तिशाली, 'सावि' के बारे में दी ये जानकारी

गाने के अनाधिकृत इस्तेमाल से नाराज हैं इलैयाराजा
'कम्मानी' गाने को इलैयाराजा ने तैयार किया था और वो इस बात से नाखुश है कि ‘मंजुम्मल बॉयज’ के निर्माताओं ने उनके गाने का अनाधिकृत रुप से इस्तेमाल किया है। निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई के इरादे से उनके वकील की ओर से नोटिस भेज दिया गया है। इस नोटिस में गाने का इस्तेमाल करने के लिए पैसे की मांग की गई है।

Kiran-Aamir: किरण राव का खुलासा, माता-पिता के दबाव में की थी दोनों ने शादी, कहा- शादी महिलाओं को दबा देती है

इस साल की सफल मलयालम फिल्मों में शामिल हैं ‘मंजुम्मल बॉयज’
‘मंजुम्मल बॉयज’ 22 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों और आलोचकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रियाएं मिली है। थिएटर के बाद अब ओटीटी पर भी फिल्म धमाल मचा रही है। फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है, जिसमें दोस्तों का एक समूह घूमने जाता है और उनका एक दोस्त गुना की गुफा में फंस जाता हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे केवल 20 करोड़ रुपये में बनाया गया था और वैश्विक स्तर पर 200 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का कलेक्शन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed