{"_id":"664eb0d4cdd4831bfc0d72ee","slug":"kiran-rao-revealed-she-and-aamir-khan-got-married-under-pressure-from-parents-said-marriage-stifle-women-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kiran-Aamir: किरण राव का खुलासा, माता-पिता के दबाव में की थी दोनों ने शादी, कहा- शादी महिलाओं को दबा देती है","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Kiran-Aamir: किरण राव का खुलासा, माता-पिता के दबाव में की थी दोनों ने शादी, कहा- शादी महिलाओं को दबा देती है
Thu, 23 May 2024 08:28 AM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Thu, 23 May 2024 08:28 AM IST
सार
किरण राव ने एक साक्षात्कार में बताया कि शादी करने से पहले वो और आमिर खान एक साल तक साथ रहे थे। किरण ने कहा कि हम दोनों ने अपने माता-पिता की वजह से शादी की थी।
विज्ञापन
आमिर खान और किरण राव
- फोटो : इंस्टाग्राम @raodyness
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म निर्माता और निर्देशक किरण राव अपनी बेहतरीन फिल्मों के अलावा बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। उनकी पिछली फिल्म 'लापता लेडीज' थी, जो रिलीज के इतने दिनों बाद भी चर्चा में बनी हुई है। ऐसे दर्शक, जो फिल्म को थिएटर में नहीं देख पाए थे, अब ओटीटी पर देख रहे हैं। फिल्म को आलोचकों और दर्शकों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली है। फिल्म की कहानी शादी के इर्द गिर्द घूमती है और किरण राव ने भी हाल ही में, अपनी शादी को लेकर कुछ बातें साझा की हैं।
विज्ञापन
शादी से पहले साथ रहते थे किरण और आमिर
किरण राव ने 'शी द पीपल' से एक बातचीत में बताया कि शादी करने से पहले वो और आमिर खान एक साल तक साथ रहे थे। किरण ने कहा कि हम दोनों ने अपने माता-पिता की वजह से शादी की थी। उन्होंने कहा कि शादी खासतौर पर महिलाओं को दबा देती है और हम इस मामले पर पर्याप्त बातचीत नहीं करते हैं।
विज्ञापन
Nag Ashwin Exclusive Interview: बुज्जी का निर्माण भारतीय कौशल का अद्भुत नमूना, ‘कल्कि’ के सीक्वल पर अहम खुलासा
विज्ञापन
औरतों पर घर चलाने की जिम्मेदारी होती हैं
किरण ने अमेरिकी मनोवैज्ञानिक एस्थर पेरेल की किताब का जिक्र करते हुए अपनी बात को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि पहले हम वानर के रूप में एक साथ रहते थे, लेकिन अब एकल परिवार की जो व्यवस्था है, वो एक दबाव है। खासतौर से महिलाओं पर। किरण ने कहा कि औरतों पर घर चलाने और परिवार को एक साथ बनाए रखने की जिम्मेदारी होती हैं।
Bhool Bhulaiyaa 3: 'भूल भुलैया 3' पर तेजी से चल रहा है काम, फिल्म के क्लाइमैक्स पर आया बड़ा अपडेट
2021 में हुआ तलाक
आमिर खान और किरण राव ने 2005 में शादी रचाई थी। साल 2021 में दोनों ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया। हालांकि, दोनों को अक्सर कई मौकों पर साथ देखा जाता है। दोनों के बीच अभी भी अच्छी दोस्ती है। मालूम हो कि आमिर और किरण की मुलाकात 'लगान' के सेट पर हुई थी।
Manoj Bajpayee: सत्या से लेकर गैंग्स ऑफ वासेपुर तक, भैया जी से पहले मनोज ने इन फिल्मों दिखाई दमदार अदाकारी