अभिनेत्री दिव्या खोसला अपनी फिल्म 'सावि' के रिलीज होने का इंतजार कर रही हैं। दर्शकों को भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में मेकर्स ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाते हुए फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है। ट्रेलर में दिव्या खतरनाक अवतार में नजर आई हैं। लोगों को फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर बेहद पसंद आ रहा है। ट्रेलर में दिव्या अनिल कपूर के साथ मिलकर साजिश के जाल बुनती हुई दिखाई दी हैं। मुंबई में ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिस्म की पूरी टीम नजर आईं।
Savi: ट्रेलर लॉन्च के दौरान निर्देशक ने महिलाओं को बताया सबसे अधिक शक्तिशाली, 'सावि' के बारे में दी ये जानकारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Thu, 23 May 2024 08:27 AM IST
सार
फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो ट्रेलर की शुरुआत में दिव्या खोसला कैमरे में अपना बयान रिकॉर्ड करती हैं और कहती हैं कि अगर आप यह वीडियो देख रहे हैं, तो आप सब जानते हैं कि मैं एक क्रिमिनल हूं। इसके बाद वे अपनी कहानी की झलक दिखाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन