{"_id":"6714a99803fec1aef20052c7","slug":"mami-film-festival-2024-manoj-bajpayee-film-dispatch-screening-done-in-mami-now-is-being-released-on-ott-zee-5-2024-10-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"MAMI Film Festival 2024: मनोज बाजपेयी की नई फिल्म का मामी में धमाका, इस ओटीटी पर होने जा रही रिलीज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
MAMI Film Festival 2024: मनोज बाजपेयी की नई फिल्म का मामी में धमाका, इस ओटीटी पर होने जा रही रिलीज
Sun, 20 Oct 2024 12:31 PM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sun, 20 Oct 2024 12:31 PM IST
सार
अभिनेता मनोज बाजपेयी की फिल्म 'डिस्पैच' की स्क्रीनिंग मामी फिल्म फेस्टिवल में हो चुकी है। इसके बाद फिल्म को अब ओटीटी पर रिलीज किया जाने वाला है। फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर मनोज बाजपेयी और कनु बहल के साथ प्रशंसक भी काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
डिस्पैच
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विस्तार
मामी फिल्म फेस्टिवल 2024 में फिल्म 'डिस्पैच' की स्क्रीनिंग के बाद फिल्म को प्रशंसा मिल रही है। 19 अक्तूबर को गाला प्रीमियर में फिल्म की स्क्रीनिंग के बाद इसे बहुत पसंद किया गया। फिल्म को दर्शकों का प्यार मिला है, इसके बाद फिल्म को ओटीटी पर रिलीज किए जाने का ऐलान कर दिया गया है। फिल्म के जरिए पत्रकारिता के कई पहलुओं और किसी खबर के लिए पत्रकारों की ओर की जाने वाली मेहनत को दिखाया गया है। फिल्म में खबर को लेकर जानकारी जुटाने के दौरान आने वाली परेशानियों को भी सामने रखा गया है।
विज्ञापन
शहाना गोस्वामी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मामी में प्रीमियर के बाद ओटीटी पर होगी रिलीज
मामी फिल्म फेस्टिवल के दौरान फिल्म 'डिस्पैच' को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इस मामी में स्क्रीनिंग के दौरान फिल्म के विषय को लेकर भी विचार साझा किए गए। इस फिल्म का निर्देशन कनु बहल ने किया है। 'डिस्पैच' की कहानी प्रशंसकों को बहुत पसंद आ रही है। फिल्म में मनोज बाजपेई को अपने काम के दौरान किए जाने वाले संघर्ष को दिखाया गया है। इसमें वह एक अनुभवी क्राइम रिपोर्टर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। जल्द ही फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है।

कनु बहल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
निर्देशक कनु बहल ने कही ये बात
फिल्म डिस्पैच को लेकर कनु बहल ने कहा, 'डिस्पैच का निर्देशन करना बहुत ही खास रहा। मैं मनोज बाजपेयी का आभारी हूं। मामी फिल्म फेस्टिवल में फिल्म की सफल स्क्रीनिंग के बाद फिल्म का ओटीटी पर जल्द ही प्रीमियर होने वाला है'।

Gandi Baat: 'गंदी बात' ने बढ़ाईं एकता कपूर और मां शोभा की मुश्किलें, पोक्सो एक्ट के खिलाफ मामला दर्ज
मनोज बाजपेयी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मनोज बाजपेयी के दिल के करीब है 'डिस्पैच'
मनोज बाजपेयी ने भी फिल्म को लेकर अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा, 'डिस्पैच फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है। यह एक इन्वेस्टिगेटिंग क्राइम रिपोर्टर का किरदार है, जो अपने काम के दौरान कई सारी परेशानियों का सामना करता है। ओटीटी पर मैं इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहा हूं'। इस फिल्म में मनोज बाजपेई ने शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म में अभिनेता मनोज बाजपेई के साथ शहाना गोस्वामी, अर्चित अग्रवाल की नजर आ रहे हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म 'जी 5' पर देखी जा सकेगी।