Gandhimathi Balan Passes Away: मलयालम निर्माता गांधीमथी बालन का निधन, 66 वर्ष की आयु में कहा दुनिया को अलविदा
मलयालम सिनेमा के जाने-माने निर्देशक और निर्माता गांधीमथी बालन का आज बुधवार 10 अप्रैल को निधन हो गया है।
विस्तार
मलयालम सिनेमा के जाने-माने निर्देशक और निर्माता गांधीमथी बालन का आज बुधवार 10 अप्रैल को निधन हो गया है। तिरुवनंतपुरम में एक स्थानीय अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया है। निर्माता ने 66 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने इंडस्ट्री को कई शानदार फिल्में दीं।
तिरुवनंतपुरम के अस्पताल में चल रहा था इलाज
गांधीमथी बालन पिछले कुछ वक्त से बीमार चल रहे थे। तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। आज बुधवार को उन्होंने अस्पताल में ही अपनी आखिरी सांस ली है। फिलहाल उनकी मौत की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। उनके निधन की खबर से मलयालम सिनेमा के लोगों और उनके चाहने वालों के बीच गम का माहौल है। इंडस्ट्री से जुड़े लोग सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
इन फिल्मों का किया निर्माण
80 के दशक के निर्माता कई प्रसिद्ध मलयालम फिल्म निर्माताओं के करीबी दोस्त हैं। उन्होंने कई मलयालम फिल्मों का निर्माण किया। उन्होंने पंचवड़ी पालम, मुन्नम पक्कम, नोम्बरथी पूवु, ई थानुथा वेलुप्पन कलाथु, पथमुदायम, सुखमो देवी समेत कई फिल्मों का निर्माण किया है। इसके साथ ही उन्होंने एडमिन्टे वारियेलु जैसी महत्वपूर्ण फिल्मों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पद्मराजन, केजी जॉर्ज और जोशी जैसे जाने-माने फिल्म निर्माताओं ने उनकी फिल्मों का निर्देशन किया था।
फिल्मों की पाइरेसी पर उठाया था ये कदम
उन्होंने कुछ साल पहले साइबर फोरेंसिक और रक्षा समाधान पर केंद्रित अलीबी नामक एक स्टार्ट-अप कंपनी की स्थापना की थी। इसका मुख्यालय टेक्नोपार्क, तिरुवनंतपुरम में है। फिल्मों की पाइरेसी का सफलतापूर्वक विरोध करने के उद्देश्य से गांधीमथी बालन ने अलीबी की शुरुआत की थी, जिसने अन्य साइबर फोरेंसिक गतिविधियों के साथ-साथ फिल्मों की एंटी-पाइरेसी पर भी अपना ध्यान केंद्रित किया। बालन ने एसोसिएशन ऑफ मलयालम मूवी आर्टिस्ट्स (एएमएमए) की स्थापना में अहम भूमिका निभाई थी और एएमएमए शो के बैनर तले कई स्टार-स्टडेड कार्यक्रमों का आयोजन किया था।
Arjun Kapoor: राजकुमार राव की 'श्रीकांत' के ट्रेलर की अर्जुन ने की तारीफ, बेसब्री से कर रहे फिल्म का इंतजार