फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Lucky Bhaskar Trailer released dulquer salman play role of banker movie released on this day

Lucky Bhaskar Trailer: ‘लकी भास्कर’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, बैंकर की भूमिका में नजर आएं दुलकर सलमान

Mon, 21 Oct 2024 10:56 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 21 Oct 2024 10:56 PM IST
सार

दक्षिण भारतीय अभिनेता दुलकर सलमान की आगामी फिल्म ‘लकी भास्कर’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म में अभिनेता ने एक बैंकर की भूमिका निभाई है। आइए जानते हैं फिल्म सिनेमाघरों में कब दस्तक देगी।
 

विज्ञापन
Lucky Bhaskar Trailer released dulquer salman play role of banker movie released on this day
लकी भास्कर - फोटो : इंस्टाग्राम @dqsalmaan

विस्तार

दक्षिण भारतीय अभिनेता दुलकर सलमान की आगामी फिल्म ‘लकी भास्कर’ का ट्रेलर सोमवार को रिलीज किया गया। ट्रेलर ने प्रशंसकों की उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है। अभिनेता ने अपना आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रेलर का वीडियो प्रशंसकों के साथ साझा किया। पोस्ट करते हुए अभिनेता ने लिखा, ‘लकी भास्कर के उदय, जोखिम और मोहक सफर की एक झलक।’
विज्ञापन


बैंकर की भूमिका में नजर आएं दुलकर सलमान
ट्रेलर में दुलकर सलमान भास्कर का किरदार निभा रहे हैं, जो एक बैंकर है। भास्कर को दैनिक जीवन की नीरस दिनचर्या जीते हुए देखा जा सकता है फिर उसकी जिंदगी में अचानक से सब कुछ बदल जाता है। उसे एक बड़ी रकम मिल जाती है। ट्रेलर एक रहस्य की ओर इशारा करता है। 1980 के दशक के अंत और 1990 के दशक की शुरुआत में बनी यह फिल्म एक साधारण बैंक कैशियर, लकी भास्कर की दिलचस्प, अशांत और असाधारण जीवन के सफर को दर्शाएगी। 
विज्ञापन

Bigg Boss 18: घर से बेघर होने पर ‘वायरल भाभी’ हुईं नाराज, कहा- घर से बाहर आना डिजर्व नहीं करती
विज्ञापन
विज्ञापन


टीजर के संवाद को किया गया काफी पसंद
निर्माताओं ने ईद के अवसर पर फिल्म का टीजर जारी किया था। टीजर से अभिनेता का एक संवाद काफी प्रभावशाली रहा है। वह संवाद कुछ इस प्रकार है, ‘एक मध्यम वर्ग का व्यक्ति कंजूस जीवन जीकर अपनी बचत बढ़ा सकता है और अगर चुनौती दी जाए तो एक बड़ी राशि खर्च कर सकता है।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dulquer Salmaan (@dqsalmaan)



इस दिन रिलीज होगी फिल्म
दुलकर सलमान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लकी भास्कर’ 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का निर्देशन लेखक-निर्देशक वेंकी एटलुरी ने किया है। उनकी पिछली फिल्म ने दर्शकों और समीक्षकों की सराहना प्राप्त की थी।
Salman Firing Case: सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी मामले में नया मोड़, शूटर विक्की गुप्ता की जमानत खारिज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed