Chandan Roy Sanyal: गुरु की शरण में पहुचे चंदन रॉय सान्याल, साझा की दिल छू लेने वाली कहानी
अभिनेता चंदन रॉय सान्याल की कला को निखारने में उनके गुरु का विशेष योगदान रहा है। अपने गुरु से मुलाकात के बारे में बात करते हुए चंदन रॉय सान्याल कहते हैं, 'मैं चेन्नई में अपने गुरु टिम सप्पल से मिलने का अवसर पाकर बहुत रोमांचित हूं'।
विस्तार
वेब सीरीज 'आश्रम' में भोपा स्वामी की भूमिका निभाकर चर्चा में आए अभिनेता चंदन रॉय सान्याल, हंसल मेहता की सीरीज 'लुटेरे' में एक खास किरदार निभा रहे हैं। हाल ही में चंदन रॉय सान्याल ने चेन्नई में अपने अभिनय गुरु टिम सप्पल से मुलाकात की और उनसे जुड़े अपने अनुभव साझा किए। चंदन रॉय सान्याल के अभिनय गुरु टिम सप्पल ब्रिटिश मूल के अंतरराष्ट्रीय निर्देशक हैं। उन्होंने लंदन और यूके के साथ-साथ दुनियाभर की कई भाषाओं में थिएटर का निर्देशन किया है।
गुरु के लिए कही ये बात
अभिनेता चंदन रॉय सान्याल की कला को निखारने में उनके गुरु का विशेष योगदान रहा है। अपने गुरु से मुलाकात के बारे में बात करते हुए चंदन रॉय सान्याल कहते हैं, 'मैं चेन्नई में अपने गुरु टिम सप्पल से मिलने का अवसर पाकर बहुत रोमांचित हूं। उनका मार्गदर्शन मेरे पूरे करियर के लिए अमूल्य रहा और एक बार फिर उनसे सीखने के लिए बहुत उत्सुक हूं। गुरु का जीवन में बहुत ही महत्व रहता हैं, उनके मार्गदर्शन में जो कुछ भी सीखने को मिलता है, वह जीवनभर आपके साथ रहता है'।
Article 370: बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने देखी 'आर्टिकल 370', फिल्म की तारीफ में कही ये बात
चंदन की झोली में हैं ये फिल्में
अभिनेता चंदन रॉय सान्याल कमीने, 'डी डे', 'जज्बा' जैसी फिल्में और वेब सीरीज 'आश्रम' और 'चार्ली चोपड़ा' में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। चंदन रॉय सान्याल अब निर्देशन के क्षेत्र में भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। उनकी दो फिल्में 'द प्लेबैक सिंगर' और 'सूजी क्यू' आने वाली है। 'द प्लेबैक सिंगर' इन दिनों पोस्ट प्रोडक्शन में है, जबकि 'सूजी क्यू' को कई अंतरराष्ट्रीय समारोहों में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।
Dhanush-Rashmika: बड़े पर्दे पर नजर आएगी धनुष-रश्मिका की जोड़ी, इस दिन जारी होगा फिल्म का फर्स्ट लुक और टाइटल
इस दिन आएगी 'लुटेरे'
हंसल मेहता की आगामी सीरीज 'लुटेरे' में चंदन रॉय सान्याल एक खास किरदार में नजर आएंगे। जय मेहता के निर्देशन में बनी इस सीरीज में चंदन रॉय सान्याल के अलावा रजत कपूर, अमृता खानविलकर और आमिर अली की मुख्य भूमिकाएं हैं। इस सीरीज की कहानी एक काल्पनिक थ्रिलर कहानी है, जो कि समुद्री लुटेरों पर बनाई गई है। यह सीरीज डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 22 मार्च 2024 से स्ट्रीम होगा।
Rana Naidu Season 2: फैंस के लिए खुशखबरी, राणा नायडू के सीजन 2 की शूटिंग होगी इस दिन शुरू