Dhanush-Rashmika: बड़े पर्दे पर नजर आएगी धनुष-रश्मिका की जोड़ी, इस दिन जारी होगा फिल्म का फर्स्ट लुक और टाइटल
साउथ सुपरस्टार धनुष और इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक साथ नजर आने वाले हैं। गुरुवार को मेकर्स ने एक पोस्ट शेयर फिल्म के टाइटल और फर्स्ट लुक रिलीज करने की डेट की घोषणा की हैं।
विस्तार
साउथ सुपरस्टार धनुष और इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक साथ नजर आने वाले हैं। दोनों सितारे टॉलीवुड निर्देशक शेखर कम्मुला की फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने फिल्म के टाइटल और फर्स्ट लुक रिलीज करने की डेट की घोषणा की हैं। फिलहाल फिल्म का अस्थायी नाम डीएनएस (डी 51) रखा गया है।
निर्देशक शेखर कम्मुला तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने निर्देशकों में से एक है। अपनी अगली फिल्म में वे धनुष और रश्मिका मंदाना को एक साथ लेकर आ रहे हैं। गुरुवार को मेकर्स ने एक पोस्ट शेयर फिल्म के टाइटल और फर्स्ट लुक रिलीज करने की डेट की घोषणा की हैं। पोस्ट में बताया गया फिल्म का टाइटल और फर्स्ट लुक महाशिवरात्रि के मौके पर शाम 4 बजकर 5 मिनट पर रिलीज किया जाएगा।
Gal Gadot: 'वंडर वुमन' गैल गैडोट बनीं चौथी बार मां, बोलीं- आसान नहीं था सफर लेकिन तुम्हें पाकर संतुष्ट हूं
Article 370: बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने देखी 'आर्टिकल 370', फिल्म की तारीफ में कही ये बात
इससे पहले धनुष फिल्म 'रायन' में नजर आएंगे। यह धनुष की 50वीं फिल्म होगी। हाल ही फिल्म का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया गया। गौरतलब है कि 'रायन' को धनुष ने ही लिखा और निर्देशित किया है। रायन के पोस्टर में धनुष का एंग्री यंग लुक देखने को मिला था, जिसके बाद फैंस धनुष की इस फिल्म को लेकर भी काफी उत्साहित हैं।
Article 370: बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने देखी 'आर्टिकल 370', फिल्म की तारीफ में कही ये बात