फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kunal Kohli Disappoint With Tom Cruise Film Mission Impossible 8

Mission Impossible 8: इस नामी डायरेक्टर ने ‘मिशन इंपॉसिबल’ को बता दिया उबाऊ, टॉम क्रूज की फिल्म से हुए निराश

Mon, 19 May 2025 04:22 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 19 May 2025 04:22 PM IST
सार

बॉलीवुड के नामी डायरेक्टर को हॉलीवुड फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ पसंद नहीं आई। इस डायरेक्टर ने टॉम क्रूज और फिल्म को लेकर एक जरूरी बात अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। 

विज्ञापन
Kunal Kohli Disappoint With Tom Cruise Film Mission Impossible 8
फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल 8' में टाॅम क्रूज - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

इन दिनों हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ चर्चा में है। हाल ही में यह फिल्म भारत में रिलीज हुई। दर्शकों ने इसे देखकर अलग-अलग तरह का रिव्यू दिया है। हाल ही में एक नामी बॉलीवुड डायरेक्टर ने भी टॉम क्रूज की यह फिल्म देखी और इसे उबाऊ बता दिया। वह फिल्म देखकर काफी निराश हुए। ये सभी बातें डायरेक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए कही हैं। 

विज्ञापन

डायरेक्टर कुणाल कोहली हुए निराश 
फिल्म ‘हम तुम’ के निर्देशक कुणाल कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ को लेकर की है। वह लिखते हैं, ‘उन्होंने इसे मुमकिन कर दिखाया। मिशन इंपॉसिबल फिल्म को खराब कर दिया। इसे एक उबाऊ फिल्म बनाकर रख दिया है। अब तक की सबसे बेहतरीन फ्रैंचाइजी का अंत इतना खराब रहा है। हम सबको भूलना होगा कि ये फिल्म बनी भी थी, बस बाकी एमआई फिल्मों को याद रखना चाहिए। मैं टॉम क्रूज से कहना चाहूंगा कि एक और फिल्म बनाएं। इस तरह से मिशन इंपॉसिबल को खत्म ना करें।’ इस तरह से कुणाल कोहली ने फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ को लेकर निराशा जाहिर की है।  

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: MI8 Box Office Collection: ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ को मिला वीकएंड का फायदा, दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन 
विज्ञापन
विज्ञापन


कान फिल्म फेस्टिवल में मिली सराहना
एक तरफ तो कुणाल कोहली फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ को उबाऊ बता रहे हैं। जबकि कान फिल्म फेस्टिवल में सिनेमा प्रेमियों ने इस फिल्म के लिए पांच मिनट तक खड़े होकर तालियां बजाई, इस फिल्म को खूब सराहा। टॉप क्रूज भी इस इवेंट में शामिल हुए थे, उनकी फिल्म का प्रीमियर दुनिया भर के सिनेमा लवर्स के लिए किया गया था। 

भारत में कर रही है अच्छा कलेक्शन 
टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ अमेरिका से पहले भारत में रिलीज हुई है। यह फिल्म भारत में 17 मई को रिलीज हुई, वहीं 23 मई को यूएस में रिलीज होगी। भारत में इस फिल्म की कमाई भी अच्छी हो रही है, इसने अब तक 35.46 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं, दूसरे दिन भी इसने लगभग 17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed