Kunal Kamra Row: 'लोकतांत्रिक तरीके से कलाकार की हत्या कैसे की जाए', आपत्तिजनक टिप्पणी विवाद पर बोले कुणाल
Kunal Kamra Controversy: स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा विवादों में हैं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर उनकी कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से यह विवाद शुरू हुआ है। कुणाल ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।
विस्तार
स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर अपनी कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद विवादों में हैं। उनकी इस टिप्पणी के बाद उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। इस पूरे मामले पर कुणाल सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं और एक के बाद एक पोस्ट कर रहे हैं। आज मंगलवार 01 अप्रैल को उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'एक कलाकार की लोकतांत्रिक तरीके से हत्या कैसे की जाए'।
कुणाल ने लिखे निर्देश!
कुणाल ने एक पोस्ट शेयर करके कुछ पॉइंटर्स लिखे हैं। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'लोकतांत्रिक तरीके से एक कलाकार की हत्या कैसे की जाए? कुणाल ने लिखा है, 'किसी कलाकार को कैसे मारें, उसके लिए कुछ निर्देश'
1) आक्रोश - इतना कि ब्रांड अपना काम बंद कर दें।
2) आक्रोश और बढाएं- जब तक कि निजी और कॉर्पोरेट काम बंद न हो जाएं।
3) आक्रोश और ज्यादा मुखर करें - जिससे कि बड़े आयोजन स्थल कोई रिस्क न लें।
4) हिंसक आक्रोश - जब तक कि सबसे छोटी जगह भी अपने दरवाजे बंद न कर लें।
5) फिर उनके ऑडियंस को पूछताछ के लिए बुलाना, आर्ट को किसी क्राइम सीन में बदलना
अब कलाकार के पास दो ही विकल्प बचते हैं- अपनी आत्मा बेच दें और डॉलर की कठपुतली बन जाएं- या फिर चुप्पी साध ले। यह सिर्फ एक नाटक की किताब नहीं है, यह एक राजनीतिक हथियार है। एक चुप कराने वाली मशीन।
How to kill an Artist “Democratically” pic.twitter.com/9ESc9MZfWr
— Kunal Kamra (@kunalkamra88) April 1, 2025
मुंबई पुलिस को लेकर किया था पोस्ट
इससे पहले आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में मुंबई पुलिस कल सोमवार 31 मार्च को को कॉमेडियन कुणाल कामरा के घर पहुंची थी। दरअसल, पूछताछ के लिए पेश न होने के बाद पुलिस ने यह कदम उठाया। मुंबई पुलिस के घर पहुंचने को लेकर कामरा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया था। कुणाल ने अपने एक्स अकाउंट (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा है, 'ऐसे पते पर जाना, जहां मैं पिछले दस वर्षों से नहीं रह रहा हूं। आपके समय और सार्वजनिक संसाधनों की बर्बादी है'। अब आज मंगलवार को भी कुणाल ने एक पोस्ट शेयर किया है।
Going to an address where I haven’t lived for the last 10 Years is a waste of your time & public resources… pic.twitter.com/GtZ6wbcwZn
— Kunal Kamra (@kunalkamra88) March 31, 2025
कुणाल का माफी मांगने से इनकार
बता दें कि सोमवार को मुंबई पुलिस कुणाल के मुंबई स्थित घर पर पहुंची थी। पुलिस ने बीते दिनों कुणाल को पेश होने के लिए कई समन भेजे थे पर कुणाल अब तक पेश नहीं हुए। टिप्पणी के बाद खार पुलिस ने शिवसेना विधायक मुरजी पटेल की शिकायत के आधार पर 24 मार्च को एफआईआर दर्ज करने के बाद से कुणाल कामरा को दो बार समन भेजा है। पहली एफआईआर के अलावा कुणाल कामरा के खिलाफ महाराष्ट्र में तीन और मामले दर्ज किए गए हैं। मुंबई पुलिस के अनुसार, एक शिकायत जलगांव शहर के मेयर द्वारा दर्ज कराई गई थी, जबकि अन्य दो शिकायतें नासिक के एक होटल व्यवसायी और एक व्यवसायी की ओर से आई थीं। बाद में उन्हें खार पुलिस को सौंप दिया गया, क्योंकि स्टैंड-अप शो, द हैबिटेट का आयोजन स्थल इसी के अधिकार क्षेत्र में आता है। वहीं, कामरा ने इस विवाद के बाद भी अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांगने से इनकार कर दिया है और उस स्थान पर तोड़फोड़ की आलोचना की है जहां उनका कॉमेडी शो रिकॉर्ड किया गया था।
Kunal Kamra Row: खार पुलिस को ट्रांसफर किए गए कुणाल कामरा के खिलाफ दर्ज केस, इस दिन होगी कॉमेडियन से पूछताछ