फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kunal Kamra Row comedian takes jibe at Mumbai police after they reach his residence says Waste of your time

Kunal Kamra Row: घर पहुंचीं मुंबई पुलिस पर कुणाल कामरा ने कसा तंज, बोले- वक्त बर्बाद कर रहे हैं

Mon, 31 Mar 2025 09:01 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 31 Mar 2025 09:01 PM IST
सार

Kunal Kamra Controversy: आज सोमवार को मुंबई पुलिस कॉमेडियन कुणाल कमरा के मुंबई स्थित घर पर पहुंची थी, जिसका वीडियो भी सामने आया था। अब कुणाल ने ट्वीट कर मुंबई पुलिस पर तंज कसा है। 

विज्ञापन
Kunal Kamra Row comedian takes jibe at Mumbai police after they reach his residence says Waste of your time
कुणाल कामरा - फोटो : एक्स: @kunalkamra88

विस्तार

Kunal Kamra Viral Post: तमिलनाडु में रह रहे कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपने नए सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मुंबई पुलिस पर तंज कसा है। उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- ‘आप एक ऐसे पते पर गए हैं जहां मैं बीते दस साल से नहीं रहा हूं। यह अपना वक्त और आम जनता के संसाधनों को बर्बाद करने जैसा है।’ बता दें कि सोमवार को मुंबई पुलिस कुणाल के मुंबई स्थित घर पर पहुंची थी। पुलिस ने बीते दिनों कुणाल को पेश होने के लिए कई समन भेजे थे पर कुणाल अब तक पेश नहीं हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कुणाल पर तीन अलग-अलग केस दर्ज
खार पुलिस ने शिवसेना विधायक मुरजी पटेल की शिकायत के आधार पर 24 मार्च को एफआईआर दर्ज करने के बाद से कुणाल कामरा को दो बार समन भेजा है। पहली एफआईआर के अलावा कुणाल कामरा के खिलाफ महाराष्ट्र में तीन और मामले दर्ज किए गए हैं। मुंबई पुलिस के अनुसार, एक शिकायत जलगांव शहर के मेयर द्वारा दर्ज कराई गई थी, जबकि अन्य दो शिकायतें नासिक के एक होटल व्यवसायी और एक व्यवसायी की ओर से आई थीं। बाद में उन्हें खार पुलिस को सौंप दिया गया, क्योंकि स्टैंड-अप शो, द हैबिटेट का आयोजन स्थल इसी के अधिकार क्षेत्र में आता है।
Comedian Kunal Kamra Row: कुणाल कामरा की बढ़ी मुश्किलें, कॉमेडियन के खिलाफ तीन केस दर्ज

कुणाल ने माफी मांगने से किया इनकार
तमिलनाडु के रहने वाले कुणाल को मद्रास उच्च न्यायालय ने अंतरिम अग्रिम जमानत दी है। वहीं, एकनाथ शिंदे की पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें धमकी दी थी कि अगर वे कहीं भी सार्वजनिक स्थान पर दिखे तो उन पर हमला किया जाएगा। वहीं, कामरा ने अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांगने से इनकार कर दिया है और उस स्थान पर तोड़फोड़ की आलोचना की है जहां उनका कॉमेडी शो रिकॉर्ड किया गया था।
Kunal Kamra Row: कुणाल कामरा के घर पहुंची मुंबई पुलिस, विवाद के बीच सामने आया वीडियो

शिवसेना नेताओं की ओर से कुणाल को मिल रहीं धमकियां
वहीं, शिवसेना पदाधिकारी राहुल कनाल ने सोमवार को कहा कि पार्टी ने मुंबई पुलिस को पत्र लिखकर विदेशी चंदा विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) के तहत विदेशी फंडिंग और बेहिसाब धन के मामले में कुणाल के खिलाफ जांच की मांग की है। उन्होंने कहा, 'कानून से भागने वाले लोग दोषी हैं। जब कुणाल कामरा मुंबई आएंगे तो उनका शिवसेना की शैली में स्वागत किया जाएगा। हम अपना रुख नहीं बदलेंगे, क्योंकि उनका रुख भी नहीं बदल रहा है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed