फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   kareena kapoor malaika arora saif ali khan arrive at karisma kapoor residence after sunjay kapoor death

Sunjay Kapur Death: आधी रात बहन करिश्मा कपूर के घर पहुंचे सैफ-करीना, मलाइका भी आनन-फानन में पहुंचीं

Fri, 13 Jun 2025 08:23 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Fri, 13 Jun 2025 08:23 AM IST
सार

Sunjay Kapoor Passed Away: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर के निधन से शोक की लहर दौड़ गई है। करिश्मा कपूर के घर करीना-सैफ और मलाइका अरोड़ा भी पहुंचीं।

विज्ञापन
kareena kapoor malaika arora saif ali khan arrive at karisma kapoor residence after sunjay kapoor death
मलाइका अरोड़ा, करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम- @viralbhayani

विस्तार

अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेस टाइकून संजय कपूर का आकस्मिक निधन हो गया है। इस खबर ने न सिर्फ कपूर परिवार को झकझोर दिया, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे भी शोक की इस घड़ी में करिश्मा के साथ खड़े नजर आए। 

विज्ञापन

संजय कपूर का हुआ निधन
सूत्रों के मुताबिक, संजय कपूर ब्रिटेन में थे और वहीं पोलो खेलते समय उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। बताया जा रहा है कि खेल के दौरान उनके गले में मधुमक्खी का डंक लग गया था, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। 53 साल के संजय का यूं अचानक दुनिया छोड़ जाना सभी के लिए चौंकाने वाला है। पैपराजी पेज ताहिर जासूस ने अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल पेज पर वीडियो शेयर किया है।

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by TAHIR JASUS007 (@tahirjasus)

विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



करीना-मलाइका पहुंचे करिश्मा के घर
खबर मिलते ही करिश्मा कपूर की बहन करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान के साथ देर रात करिश्मा के घर पहुंचीं। इस दौरान दोनों बहनों की आंखों में आंसू साफ देखे जा सकते थे। करीना ने करिश्मा को गले लगाकर सांत्वना दी और पूरे परिवार के साथ दुख शेयर किया।

ये खबर भी पढ़ें: Sunjay Kapur: निधन से चंद घंटे पहले संजय कपूर ने किया था ऐसा ट्वीट, यूजर बोले- जिंदगी का भरोसा नहीं
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


मलाइका अरोड़ा भी अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ करिश्मा के घर शोक व्यक्त करने पहुंचीं। दोनों बहनों ने न सिर्फ करिश्मा को सहारा दिया बल्कि परिवार के दूसरे सदस्यों से भी मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं जाहिर कीं। विरल भयानी के ऑफिशयल इंस्टाग्राम पेज पर वीडियो पोस्ट किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Sanjay Kapoor Passes Away: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का आकस्मिक निधन, 9 साल पहले हुआ था तलाक

Trending Videos

kareena kapoor malaika arora saif ali khan arrive at karisma kapoor residence after sunjay kapoor death
करिश्मा कपूर, संजय कपूर - फोटो : एक्स (ट्विटर)

कौन थे संजय कपूर?
संजय कपूर न सिर्फ एक सफल उद्योगपति थे बल्कि पोलो के भी जबरदस्त शौकीन थे। वो एक पोलो टीम ‘ऑरियस’ का संचालन कर रहे थे और इसी खेल के दौरान उन्हें अंतिम बार देखा गया। उनकी इस असामयिक मृत्यु की खबर आते ही सोशल मीडिया पर भी शोक की लहर दौड़ गई।
 

मौत से पहले किया था ट्वीट
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि संजय कपूर ने अपनी मौत से कुछ घंटे पहले ही सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने एक विमान हादसे पर शोक व्यक्त किया था। उन्होंने लिखा था कि इस हादसे में मारे गए लोगों और उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। किसी को अंदाजा नहीं था कि यही उनका आखिरी संदेश साबित होगा।

बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने भी इस दुखद घड़ी में करिश्मा और उनके परिवार के लिए सहानुभूति जताई है। कहा जा सकता है कि भले ही संजय और करिश्मा का वैवाहिक संबंध खत्म हो चुका था, लेकिन इस दुख की घड़ी में कपूर परिवार ने उन्हें सम्मान और संवेदना से विदा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed