Sunjay Kapur: निधन से चंद घंटे पहले संजय कपूर ने किया था ऐसा ट्वीट, यूजर बोले- जिंदगी का भरोसा नहीं
Karisma kapoor Ex Husband Sunjay Kapur Death: हाल ही में करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर के निधन की खबर सामने आई है। अपने निधन से कुछ घंटे पहले ही संजय ने एक ट्वीट किया था। अब वह ट्वीट वायरल हो रहा है, उस पर यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं।
विस्तार
गुरुवार शाम तक करिश्मा कपूर के पति संजय कपूर सोशल मीडिया पर एक्टिव थे, अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश को लेकर संजय ने ट्वीट किया था। इस हादसे का शिकार हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी थी। अचानक रात को 53 साल के संजय कपूर के निधन की ही खबर सामने आई। अब यूजर संजय कपूर के शाम वाले ट्वीट पर रिएक्शन दे रहे हैं।
यूजर बोले जिंदगी का कोई भरोसा नहीं है
संजय कपूर की पोस्ट पर इस समय कई यूजर्स रिएक्शन दे रहे हैं। उनके निधन की खबर पर ‘ओम शांति’ लिख रहे हैं। साथ ही एक यूजर लिखता है, ‘इस समय जिंदगी का कोई भरोसा नहीं है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘जब संजय यह ट्वीट कर रहे होंगे, तो उन्हें क्या पता होगा कि जल्द ही उनका समय आने वाला है।’ दरअसल, तीन दिन पहले संजय कपूर ने एक ट्वीट किया था, ‘जिसमें लिखा था कि इस धरती पर हमारा समय बहुत कम है।’
कैसे हुआ संजय कपूर का निधन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संजय कपूर के निधन का कारण हार्ट अटैक है। संजय कपूर का निधन इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में हुआ, वह उस वक्त पोलो खेल रहे थे। खेल के दौरान संजय कपूर मैदान में अचानक गिर पड़े। उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। संजय कपूर एक चर्चित बिजनेसमैन थे।
पृथ्वी पर आपका समय निर्धारित है
दिवंगत संजय कपूर ने निधन से तीन दिन पहले यानी कि 9 जून को अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि पृथ्वी पर आपका समय सीमित है। इसलिए अगर-मगर की सभी आशंकाओं को दार्शनिकों पर छोड़कर हमें अपने आज पर ध्यान देना चाहिए। उनके इस ट्वीट से अंदेशा होता है कि उन्हें अपने जीवन के बारे में पहले से पता था।
ये खबर भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: हादसे में विक्रांत मैसी के करीबी का निधन, फ्लाइट में फर्स्ट ऑफिसर थे क्लाइव कुंदरProgress demands bold choices, not perfect conditions. #MondayMotivation pic.twitter.com/vapd8KkOuU
— Sunjay Kapur (@sunjaykapur) June 9, 2025
करिश्मा कपूर से कई साल पहले हुआ था तलाक
करिश्मा कपूर और उनके पूर्व पति संजय कपूर के बीच कोई संपर्क नहीं था। दरअसल, साल 2016 में इनका तलाक हो गया था, इनके दो बच्चे भी हैं, जो करिश्मा के साथ रहते हैं। करिश्मा कपूर से तलाक लेने के बाद संजय ने प्रिया सचदेव से शादी की थी। प्रिया अक्सर संजय और अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रहती थीं।