Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karisma Kapoor Ex Husband Sunjay Kapur Died Due To Heart Attack At The Age Of 53

Sanjay Kapoor Passes Away: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का आकस्मिक निधन, 9 साल पहले हुआ था तलाक

Fri, 13 Jun 2025 12:11 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 13 Jun 2025 12:11 AM IST
सार

Karisma Kapoor Ex Husband Death: करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर के निधन की खबर है। 53 साल की उम्र में हार्ट अटैक से उनका निधन हुआ है।

विज्ञापन
Karisma Kapoor Ex Husband Sunjay Kapur Died Due To Heart Attack At The Age Of 53
करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर को लेकर दुखद खबर सामने आई है। 53 वर्षीय संजय कपूर का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया। जानकारी के अनुसार जब यह घटना हुई तो वह पोलो गेम खेल रहे थे। 

विज्ञापन


पोलो गेम खेलते हुए हार्ट अटैक आया
अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर के निधन की पुष्टि करते हुए बिजनेस कंसल्टेंट सुहेल सेठ ने एएनआई को बताया कि उनकी मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई, जो इंग्लैंड में पोलो मैच के दौरान मधुमक्खी निगलने के कारण हुआ। इसके साथ ही सुहेल ने अपने एक्स अकाउंट पर भी एक ट्वीट कर इस दुखद घटना की जानकारी दी है। संजय कपूर एक जाने-माने बिजनेसमैन थे और पोलो खेल को बहुत पसंद करते थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


9 साल पहले करिश्मा कपूर से हुए अलग 
साल 2003 में करिश्मा ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की। मगर शादी के कुछ साल बाद इनके रिश्ते में खटास आ गई। फिर साल 2016 में इनका तलाक हो गया। करिश्मा कपूर से तलाक लेने के बाद संजय ने प्रिया सचदेव से शादी की थी। करिश्मा कपूर और संजय के दो बच्चे हैं, बेटी समायरा और बेटा कियान। दोनों बच्चे करिश्मा के साथ मुंबई में ही रहते हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Karisma Kapoor: 'प्रेम कैदी' का एक सीन करते हुए पानी में डूबने लगे थे हरीश, करिश्मा ने मौके पर बचाई थी जान 

करिश्मा ने लगाए गंभीर आरोप 
संजय कपूर से तलाक के बाद करिश्मा ने अपने शादी-शुदा जिंदगी के बुरे अनुभवों को साझा किया था। एक्ट्रेस ने पूर्व पति पर कई आरोप लगाए और कई खुलासे किए। करिश्मा का कहना था कि संजय अपनी मां के साथ मिलकर उन्हें काफी परेशान करते थे। मारपीट तक की बात का खुलासा एक्ट्रेस ने किया था। संजय कपूर से तलाक लेने के बाद करिश्मा फिर से एक्टिंग में सक्रिय हुईं। पिछले दिनों वह कुछ रियालिटी शो को जज करती भी नजर आईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed