फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kangana Ranaut Comment on CJP says they are anti national forces trying to destabilise India

कंगना रनौत: अभिनेत्री ने साधा सीजेपी पर निशाना, बताया राष्ट्रविरोधी ताकत; प्रदर्शन को लेकर कही ये बात

Sun, 11 Oct 2026 10:13 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 11 Oct 2026 10:13 AM IST
सार

Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' पर निशाना साधा है। उन्होंने इसे राष्ट्रविरोधी बताया है। आइए जानते हैं उन्होंने और क्या कहा है।
 

विज्ञापन
Kangana Ranaut Comment on CJP says they are anti national forces trying to destabilise India
कंगना रनौत - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' (सीजेपी) की लीडरशिप को राष्ट्रविरोधी ताकतें कहा है। सीजेपी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन में शामिल रही है।
विज्ञापन
Trending Videos

कितने लोग हिरासत में लिए गए?
सीजेपी ने 10 अक्तूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था, मगर प्रदर्शनकारियों के दिल्ली में उस जगह तक पहुंचने से पहले ही दिल्ली पुलिस ने उनके नेताओं को हिरासत में ले लिया। शनिवार को दिल्ली भर में 6,000 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनमें से ज्यादातर लोगों को बाद में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Kangana Ranaut Comment on CJP says they are anti national forces trying to destabilise India
कंगना रनौत - फोटो : एएनआई
दिल्ली की घटनाओं पर क्या बोलीं कंगना?
हाल ही में कंगना से दिल्ली में हुई घटनाओं पर उनकी राय पूछी गई। इस पर अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि विरोध प्रदर्शनों के जरिए देश को अस्थिर करने की साजिश रची जा रही थी। सीजेपी प्रदर्शनकारियों के बारे में बात करते हुए कंगना ने कहा, 'देखिए कि लोग अब इन राष्ट्र-विरोधी ताकतों को कैसे बेनकाब कर रहे हैं। पुलिस को छोड़िए, अब आम लोग भी उन्हें पकड़ेंगे और उनसे जवाब मांगेंगे क्योंकि लोगों ने उन्हें पहचानना शुरू कर दिया है।'

सलमान खान: कैसा होगा अभिनेता के यूट्यूब चैनल का कंटेंट? खुद दी जानकारी; इसलिए फैंस का अदा किया शुक्रिया

विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन को लेकर क्या बोलीं कंगना?
कंगना की ये बातें अयोध्या जाते समय लखनऊ पहुंचने पर सामने आईं। उन्होंने कहा था कि वह राम लला की पूजा-अर्चना के लिए राम मंदिर जाएंगी। अभिनेत्री और मंडी से मौजूदा सांसद ने पार्टी के विरोध प्रदर्शन की तरफ इशारा करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा के लिए ताकतें काम कर रही हैं। हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि नागरिकों को कोई परेशानी न हो।

Kangana Ranaut Comment on CJP says they are anti national forces trying to destabilise India
कंगना रनौत - फोटो : X
क्यों हुआ प्रदर्शन?
उनकी ये बातें सीजेपी के विरोध प्रदर्शनों के बीच सामने आई हैं, जिसमें मतदाता सूची के एसआईआर से जुड़ी कथित अनियमितताओं को लेकर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की जा रही है। संगठन ने मतदाताओं के नाम गलत तरीके से हटाने को लेकर चिंता जताई है और संशोधन प्रक्रिया में ज्यादा पारदर्शिता की मांग की है।

कितने सुरक्षाकर्मी हुए तैनात?
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर नियोजित विरोध प्रदर्शन को नाकाम करने के लिए शनिवार को दिल्ली में लगभग 41,000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया। 6000 लोगों को हिरासत में लिया गया और दिल्ली का बड़ा हिस्सा सुनसान हो गया। पुलिस ने छात्रों, वकीलों और नेताओं के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए उन्हें जंतर-मंतर जाने से रोक दिया और हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed