Afraid: जॉन चो-कैथरीन वॉटरस्टोन की 'अफ्रेड' का ट्रेलर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी ये हॉरर फिल्म
साइंस-फिक्शन हॉरर फिल्म 'अफ्रेड' में जॉन चो और कैथरीन वॉटरस्टोन मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो दर्शकों को काफी पसं आ रहा है। क्रिस वीट्ज ने इसका निर्देशन किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोनी की साइंस-फिक्शन हॉरर फिल्म 'अफ्रेड' में जॉन चो और कैथरीन वॉटरस्टोन नजर आएंगे। यह फिल्म डिजिटल फैमिली असिस्टेंट के बारे में है जो जानलेवा बन जाता है। एक डिजिटल फैमिली असिस्टेंट जिसे AIA कहा जाता है। स्मार्ट होम को अगले स्तर पर ले जाते हुए, एक बार जब यूनिट और उसके सभी सेंसर और कैमरे उनके घर में इंस्टॉल हो जाते हैं, तो AIA यह सब करने में सक्षम लगता है। जॉन चो और कैथरीन वॉटरस्टोन फिल्म में अहम भूमिका में दिखाई देंगे।
इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
डिजिटल फैमिली असिस्टेंट AIA परिवार के व्यवहार को जानती है और उनकी जरूरतों का अनुमान लगाना शुरू कर देती है। इस हॉरर फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है। ब्लमहाउस द्वारा निर्मित यह फिल्म 30 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया है।
Sidharth Malhotra: विक्रम बत्रा की 25वीं पुण्यतिथि पर सिद्धार्थ ने किया याद, तस्वीर साझा कर लिखा नोट
दर्शकों को पसंद आया फिल्म का ट्रेलर
ट्रेलर में कर्टिस और उसका परिवार अपने नए एआई असिस्टेंट को नेविगेट करते हुए दिखाई देता है। शुरुआत में उन्हें लगता है कि ये एआई असिस्टेंट हर काम जल्दी और ज्यादा करती है। खाने का ऑर्डर देने से लेकर बच्चों को कहानियां सुनाने तक वह घर के हर कामों में मदद करती है। वह सभी बिलों तक का भी ध्यान रखती है। मगर बाद में काम में गड़बड़ होने लगती हैं और एआई असिस्टेंट जानलेवा बन जाती है।
क्रिस वीट्ज ने किया फिल्म का निर्देशन
साइंस-फिक्शन हॉरर फिल्म 'अफ्रेड' का निर्देशन क्रिस वीट्ज ने किया है। उन्होंने ही ये फिल्म लिखी है। वीट्ज, जेसन ब्लम और एंड्रयू मियानो ने इसका निर्माण किया है। फिल्म में वह हवाना रोज लियू, लुकिता मैक्सवेल, डेविड डस्टमलचियन और कीथ कैराडाइन भी फिल्म की स्टार कास्ट में शामिल हैं। यह फिल्म कोलंबिया पिक्चर्स द्वारा अमेरिका में रिलीज की जाएगी। वहीं, सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट द्वारा डिस्ट्रीब्यूटर की जाएगी। यह फिल्म 30 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने लिए तैयार है।
Ranveer Singh: रणवीर सिंह के कायल हैं ‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ के अभिनेता, रोहित शर्मा को बताया पसंदीदा क्रिकेटर