{"_id":"664094a44d972126910f9da2","slug":"jigra-actress-alia-bhatt-reveals-work-is-not-whole-life-for-animal-actor-ranbir-kapoor-and-her-but-raha-is-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alia Bhatt: 'काम जिंदगी का हिस्सा है पूरी जिंदगी नहीं, राहा पहली प्राथमिकता', बेटी के लिए उमड़ा आलिया का प्यार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Alia Bhatt: 'काम जिंदगी का हिस्सा है पूरी जिंदगी नहीं, राहा पहली प्राथमिकता', बेटी के लिए उमड़ा आलिया का प्यार
Sun, 12 May 2024 03:37 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Sun, 12 May 2024 03:37 PM IST
सार
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट तमाम व्यस्तता के बीच भी अपनी बेटी राहा के साथ वक्त बिताना पसंद करते हैं। हाल में ही एक इंटरव्यू के दौरान आलिया ने मां बनने के बाद जिंदगी में आए परिवर्तन पर बात की है।
विज्ञापन
आलिया-रणबीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के मशहूर कपल हैं। दोनों बेहतरीन कलाकार होने के साथ-साथ अच्छे माता-पिता भी हैं। रणबीर और आलिया ने साल 2022 में शादी की थी। उनकी एक बेटी है, जिसका नाम राहा है। हाल-फिलहाल ही राहा पहली बार कैमरे पर नजर आई थी।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
'मैं अब सबसे पहले एक मां हूं'
आलिया और रणबीर शादी-शुदा होने के बाद भी लगातार फिल्में कर रहे हैं। दोनों अपनी फिल्मों में अक्सर व्यस्त रहते हैं। हाल में ही आलिया ने सफलता और असफलता को लेकर बात की है। दोनों इसे कैसे देखते हैं, इस पर भी बात की है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि अब वह पहले एक मां हैं।
विज्ञापन
Saturday Box Office Collection: श्रीकांत पर फिर भारी पड़े हॉलीवुड के लंगूर, तमिल का स्टार भी राजकुमार से आगे
इस पर अलग हैं रणबीर-आलिया के विचार
हालिया इंटरव्यू में 'जिगरा' अभिनेत्री ने कहा कि वह और रणबीर सफलता-असफलता को अलग-अलग तरीके से देखते हैं। उन्होंने स्वयं को अत्याधिक सोचने और अधित चिंता करने वाली महिला बताया। वहीं, उन्होंने रणबीर को लेकर कहा कि वह किसी चीज में ज्यादा उलझे रहनाा पसंद नहीं करते, वह तुरंत आगे बढ़ने में विश्वास करते हैं।
Double ISmart: इस दिन धूम मचाएगा 'डबल आईस्मार्ट' का टीजर, राम पोथिनेनी-संजय दत्त की फिल्म का नया पोस्टर जारी
काम जिंदगी का हिस्सा, पूरी जिंदगी नहीं
आलिया के मुताबिक, उनके दोनों के सोच के बीच का यह अंतर ही उनके रिश्ते को बैलेंस करता है। इससे दोनों को एक दूसरे की सहायता करने में मदद हो जाती है। इसमें आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि वह और रणबीर दोनों अपने काम का बहुत सम्मान करते हैं। हालांकि, आलिया ने साफ करते हुए कहा, 'हम ऐसे काम करते हैं, जैसे यह हमारे जीवन का हिस्सा है, एक बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा, लेकिन पूरी जिंदगी नहीं है'।
अम्मी जान शर्मिला टैगोर को सोहा अली खान ने दी मर्दस डे की शुभकामनाएं
राहा आलिया की पहली प्राथमिकता
इस इंटरव्यू के दौरान आलिया ने बताया कि मां बनने के बाद राहा उनकी प्राथमिकता बन गई है। उन्होंने कहा, अब मेरे पास काम को घर ना लाने का एक और कारण है। मां बनने के बाद आप शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से पहले सिर्फ मां होती हैं, बाद में पत्नी या कुछ और।