फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jawan Actor Shah Rukh Khan had got the Journalist Dropped the home late night Dont worry I will send my car

Shah Rukh Khan: जब देर रात शाहरुख ने महिला पत्रकार को छुड़वाया था घर, कहा- चिंता मत करो मैं अपनी कार भेज दूंगा

Wed, 07 Aug 2024 10:38 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 07 Aug 2024 10:38 AM IST
सार

पत्रकार रोशमिला भट्टाचार्य ने बताया कि एक बार इंटरव्यू के दौरान देर होने की वजह से जब उन्हें घर जाने के लिए कोई बस नहीं मिली तो वह परेशान हो गई थीं। इसके बाद शाहरुख खान ने उन्हें अपनी कार से उनके घर छुड़वाया था।

विज्ञापन
Jawan Actor Shah Rukh Khan had got the Journalist Dropped the home late night Dont worry I will send my car
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी दमदार अदाकारी के साथ-साथ अपनी उदारता के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में किंग खान की उदारत के बारे में बताते हुए पत्रकार रोशमिला भट्टाचार्य ने एक कहानी साझा की है। उन्होंने बताया कि कैसे शाहरुख ने एक चुनौतीपूर्ण समय के दौरान उनकी मदद की थी। रोशमिला ने एक बातचीत में 90 के दशक का एक अनुभव सुनाया, जब वह शाहरुख खान का इंटरव्यू ले रही थीं।

विज्ञापन

रोशमिला ने साझा की पुरानी यादें

उन्होंने बताया कि वह इंटरव्यू इतनी देर चला था कि वह घर जाने वाली अपनी आखिरी बस से चूक गई। रोशमिला भट्टाचार्य ने बातचीत के दौरान बताया, 'मैं वाशी में रहती थी और उस समय वाशी के लिए कोई लोकल ट्रेन नहीं थी। केवल बसें थीं, जिनमें से आखिरी बस रात 11:30 बजे निकलती थी। मैं फिल्म सिटी में फंस गई थी। क्योंकि, उस समय मोबाइल फोन नहीं थे, इसलिए मेरे पति घर पर मेरा इंतजार कर रहे थे।'

विज्ञापन

शाहरुख से जुड़ा किस्सा किया साझा 

रोशमिला ने आगे कहा कि शाहरुख फिल्म सिटी में शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के बीच में उनका इंटरव्यू जारी रख रहे थे। उस समय वह 24 या 25 साल की थीं और रोने वाली हो गई थीं। शाहरुख ने जब उनकी परेशानी देखी, तो उन्होंने पूछा कि क्या हुआ। उन्होंने बताया कि उनकी आखिरी बस छूट गई है और उन्हें नहीं पता कि वह रात कहां निकालेंगी। उन्होंने बताया कि उन दिनों वाशी के लिए टैक्सियां मिलना लगभग असंभव था। इसके बाद शाहरुख खान ने तुरंत उन्हें मदद ऑफर की।

विज्ञापन
विज्ञापन
 
वाशी में शाहरुख ने पहुंचाया था घर तक

रोशमिला ने बताया, 'शाहरुख ने कहा कि चिंता मत करो, मैं अपनी कार भेज दूंगा।' रोशमिला ने जब वाशी तक लंबी ड्राइव के बारे में चिंता व्यक्त की। तो किंग खान ने कहा, 'हां कार आपको वहां छोड़ देगी। बस मेरा ड्राइवर वाशी पहुंचने पर मुझे फोन कर दे ताकि मैं उसे बता सकूं कि उसे यहां वापस लौटना है या घर जाना है।' इसके बाद रोशमिला ने हंसते हुए शाहरुख से पूछा कि आप घर कैसे जाएंगे। इस उन्होंने हंसते हुए कहा, 'चिंता मत करो, कोई मुझे ले जाएगा।' इसके बाद शाहरुख की कार ने उन्हें घर पहुंचाया था।  


Chris Hemsworth: क्रिस हेम्सवर्थ ने अपने जुड़वा बच्चों को दिया क्यूट हेयर स्टाइल, सुपरहीरो 'थॉर' से मिला फेम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed