{"_id":"669bd085c5d808983502085f","slug":"janhvi-kapoor-health-update-actress-discharged-from-hospital-admitted-due-to-food-poisoning-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Janhvi kapoor: जान्हवी को हॉस्पिटल से मिली छुट्टी, गंभीर फूड पॉइजनिंग के कारण अस्पताल में कराया गया था भर्ती","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Janhvi kapoor: जान्हवी को हॉस्पिटल से मिली छुट्टी, गंभीर फूड पॉइजनिंग के कारण अस्पताल में कराया गया था भर्ती
Sat, 20 Jul 2024 08:30 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Sat, 20 Jul 2024 08:30 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अभिनेत्री घर आ चुकी हैं। इस खबर के बाद अब उनके प्रशंसक राहत की सांस ले सकते हैं।
विज्ञापन
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर को गंभीर फूड पॉइजनिंग के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 18 जुलाई को अभिनेत्री को दक्षिण मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में ले जाया गया था। अब उनके स्वास्थ्य से जुड़ी बड़ी अपडेट सामने आ रही है। अभिनेत्री को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। वह घर वापस आ चुकी हैं। इस खबर के बाद अब उनके प्रशंसक राहत की सांस ले सकते हैं।
अस्पताल से घर आईं जान्हवी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री जान्हवी कपूर को शनिवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। वह घर वापस आ चुकी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उनके पिता बोनी कपूर ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, ‘उन्हें आज सुबह छुट्टी दे दी गई। अब वह काफी बेहतर हैं।’ बुधवार को जान्हवी घर पर ही बिस्तर पर थीं, क्योंकि उन्हें कमजोरी और घबराहट महसूस हो रही थी, जिसके बाद अगले दिन उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
BB OTT 3: सना को सड़कछाप बोल राजीव अदातिया के निशाने पर आए रणवीर
विज्ञापन
फिल्म के प्रमोशन में दिखी थीं अभिनेत्री
अस्पताल में भर्ती होने से पहले अभिनेत्री को अपनी आगामी फिल्म ‘उलझ’ के प्रमोशन के दौरान 15 जुलाई को देखा गया था। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत भी की थी। वह अपने ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में काफी आकर्षक लग रही थीं। वहीं, पिछले हफ्ते वह अनंत और राधिका की शादी में दिखी थीं। इस शादी में अपने लुक्स के चलते वह सुर्खियों में बनी रहीं।
जान्हवी कपूर का वर्क फ्रंट
जान्हवी कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनके पास ‘उलझ’ के अलावा कुछ और परियोजनाएं भी हैं। वह ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में वरुण धवन के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा, वह एक्शन फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' में अपना तेलुगु डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। जिसमें एनटीआर जूनियर, सैफ अली खान, श्रुति मराठे, प्रकाश राज और श्रीकांत शामिल हैं।
Ranbir Kapoor: 'कैसानोवा और धोखेबाज अब भी मेरी पहचान...,' रणबीर कपूर ने निजी जिंदगी पर दिया बड़ा बयान