रणबीर कपूर बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा अभिनेताओं में से एक हैं। रणवीर ने इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। उनकी आखिरी रिलीज फिल्म 'एनिमल' (2023) बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। इसमें रणबीर के अभिनय ने हर किसी को उनका दीवाना बना दिया। हालांकि, रणबीर अपनी निजी जिंदगी पर बेहद कम ही चर्चा करते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने कई दिलचस्प खुलासे किए हैं। रणबीर ने निखिल कामथ के पॉडकास्ट में अतीत में मिले धोखेबाज और कैसानोवा के टैग पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। साथ ही इसका उन पर क्या असर हुआ, उन्होंने इसका भी खुलासा किया।
Ranbir Kapoor: 'कैसानोवा और धोखेबाज अब भी मेरी पहचान...,' रणबीर कपूर ने निजी जिंदगी पर दिया बड़ा बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में रणबीर कपूर, निखिल कामथ के साथ डब्ल्यूटीएफ पीपल के एक एपिसोड में शामिल हुए जहां उन्होंने अपनी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की। एपिसोड में रणबीर अपनी पिछली जिंदगी, धोखेबाज करार दिए जाने, अपनी बेटी राहा और अपने दिवंगत पिता और अभिनेता ऋषि कपूर के साथ अपने संबंधों पर चर्चा करते नजर आएंगे। एपिसोड का ट्रेलर शनिवार को जारी किया गया, जिसने सभी प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया।
आलिया भट्ट से शादी से पहले रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ के साथ रिलेशनशिप में थे। 'कॉफी विद करण' में दीपिका और सोनम कपूर की उपस्थिति के बाद से उन्हें 'कैसानोवा' टैग मिला, जहां उन्होंने अपनी डेटिंग लाइफ पर चर्चा की। अब वह निखिल कामथ के साथ इस टैग के बारे में बात करते नजर आए। रणबीर ने कहा, 'मैंने अतीत में दो बहुत सफल अभिनेत्रियों को डेट किया, जो मेरी पहचान बन गई…मुझे कैसानोवा और धोखेबाज होने का टैग मिला। मैं अपने जीवन के अधिकांश समय में धोखेबाज होने के लेबल के साथ जीया हूं। मैं अभी भी इसके साथ जी रहा हूं।'
Halo: 'हेलो' के प्रशंसकों को झटका, पैरामाउंट प्लस ने रद्द किया शबाना आजमी अभिनीत सीरीज का तीसरा सीजन
नवंबर 2022 में रणबीर और आलिया ने राहा का स्वागत किया। रणबीर को अक्सर राहा के साथ सार्वजनिक स्थानों पर या हवाई अड्डे पर देखा जाता है। एपिसोड में रणबीर राहा के बारे में भी बात करते नजर आएंगे। ट्रेलर में उन्हें कहते देखा गया, 'यह ऐसा है जैसे किसी ने आपका दिल निकालकर आपके हाथ में रख दिया हो। राहा आलिया को अपना हिस्सा मानती है और वह मस्ती और मनोरंजन के लिए मेरी ओर देखती है।'
Chirag Paswan: मैं बुरा एक्टर...कंगना मेरे साथ फिल्म करने को नहीं होंगी राजी', बॉलीवुड में वापसी पर बोले चिराग
ट्रेलर में रणबीर ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने थेरेपी ली है, लेकिन वह खुद को व्यक्त नहीं करते हैं और न ही आसानी से रोते हैं। रणबीर ने जोड़ा, 'मैंने थेरेपी की कोशिश की है। ऐसा नहीं है कि मैं थेरेपी के खिलाफ हूं, यह सिर्फ इतना है कि मुझे खुद को खोलना होगा। और मैं खुद को खुलकर सामने लाने से बहुत डरता हूं।' काम के मोर्चे पर, रणबीर को आखिरी बार संदीप रेड्डी वांगा की 'एनिमल' में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफल रही थी। वह अगली बार नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायण' में दिखाई देंगे।
Karan Johar: अजय देवगन और करण जौहर की सालों पुरानी लड़ाई कैसे हुई खत्म? निर्माता ने खुद बताया था पूरा सच