BB OTT 3: सना को सड़कछाप बोल राजीव अदातिया के निशाने पर आए रणवीर 'बिग बॉस ओटीटी 3' में सना मकबूल और रणवीर शौरी का समीकरण हर गुजरते दिन के साथ खराब होता जा रहा है हालिया एपिसोड में रणवीर शौरी, दीपक चौरसिया से चर्चा करते हुए सना मकबूल को 'सड़कछाप' कहते नजर आए हालांकि, 'बिग बॉस' के पूर्व प्रतियोगी और अभिनेत्री के दोस्त राजीव अदातिया, रणवीर के बयान से खासा नाराज नजर आए हैं राजीव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, 'रणवीर आप क्या कहने की कोशिश कर रहे हैं??? साफ साफ बोलिए ना' राजीव ने जोड़ा, 'जिस देश में हम एक देवी की स्तुति में नवरात्र मनाते हैं, वहां आप एक लड़की का चरित्र हनन कर रहे हैं' राजीव यहीं नहीं रुके और आगे जोड़ा, 'सिर्फ इसलिए कि आपने इंडस्ट्री में लंबे समय तक काम किया है, आपको ऐसे उपहास करने का अधिकार नहीं है' सीटिए