फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Isha Ambani co chairs British Museums inaugural Pink Ball supported by her mother Nita Ambani

ब्रिटिश म्यूजियम में ईशा अंबानी ने दिखाई भारत की सांस्कृतिक पहचान, साथ देने के लिए पहुंचीं मां

Sun, 19 Oct 2025 09:23 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sun, 19 Oct 2025 09:23 PM IST
सार

Isha Ambani-Nita Ambani: ईशा अंबानी लंदन में ब्रिटिश म्यूजियम के पहले ‘पिंक बॉल’ में शामिल हुईं। यहां उन्होंने प्रोग्राम की सह-अध्यक्षता की। उनका साथ देने के लिए उनकी मां भी पहुंचीं। दोनों ने भरतीय कला, शिल्प और परंपरा को पेश किया।

विज्ञापन
Isha Ambani co chairs British Museums inaugural Pink Ball supported by her mother Nita Ambani
ईशा अंबानी, नीता अंबानी - फोटो : एक्स

विस्तार

ब्रिटिश म्यूजियम में आयोजित पहले पिंक बॉल में भारत की सांस्कृतिक विरासत देखने को मिली। इस खास मौके पर ईशा अंबानी म्यूजियम के डायरेक्टर निकोलस के साथ सह-अध्यक्ष बनीं। कार्यक्रम 'एन्सिएंट इंडिया: लिविंग ट्रेडिशंश' के तहत हुआ। इसमें भारत की कला और परंपरा का संगम देखने को मिला। 
विज्ञापन


प्रोग्राम में शामिल हुईं कई बड़ी हस्तियां
इस आयोजन में भारत की सांस्कृतिक आत्मा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया गया। प्रोग्राम में ईशा अंबानी की यह सोच भी सामने आई कि वह भारतीय शिल्प और रचनात्मकता को दुनिया भर में पहुंचाने की भावना रखती हैं। इस प्रोग्राम में मिक जैगर, जेनेट जैक्सन, नाओमी कैंपबेल, नॉर्मन फोस्टर, लेडी किटी स्पेंसर, ल्यूक इवांस और जेम्स नॉर्टन भी मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Elder Ordonez (@elderordonez1)


35 कारीगरों ने बनाई ड्रेस
ईशा अंबानी ने डिजाइनर अबू जानी-संदीप खोसला के हाथों से तैयार की हुई एक ड्रेस पहनी। इस ड्रेस को 35 कारीगरों ने लगभग 3670 घंटे में तैयार किया। इस पर काफी बारीक कढ़ाई की गई थी। इसमें गोल्ड की जगह गुलाबी जरदोजी का इस्तेमाल किया गया। 

मां नीता अंबानी ने दिया ईशा का साथ
ईशा का साथ देने उनकी मां नीता अंबानी पहुंचीं। उनकी मौजूदगी ने इस मौके को और भावनात्मक बना दिया। नीता अंबानी भारतीय कला और संस्कृति का वैश्विक स्तर पर प्रचार करती रही हैं। इस प्रोग्राम में उनका आना भारत की सांस्कृतिक आवाज को और मजबूत करना था।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Elder Ordonez (@elderordonez1)


साड़ी पर टिकी सबकी निंगाह
इस मौके पर नीता अंबानी ने एक कांजीवरम साड़ी पहनी। इसे कांचीपुरम के 68 साल के कारीगर आर वरदन ने हाथों से बनाया। मुलबेरी सिल्क और शुद्ध सोने की जरी से बनी यह साड़ी भारतीय शिल्प की एक मिसाल थी। इसे डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। 

इन संस्थानों से जुड़ी रही हैं ईशा अंबानी
ईशा अंबानी एलएसीएमए, स्मिथसोनिअन्स नेशनल म्यूजियम ऑफ एशियन आर्ट और येले सचवार्जमान सेंटर से जुड़ी हैं। इससे पहले वह सर्पेंटाइन समर पार्टी 2025 की अध्यक्ष रह चुकी हैं। उनकी कोशिश है कि भारत की कला दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed