फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   International Film Festival of India to be grand event new section and masterclass helpful to young talent

IFFI 2024: युवा प्रतिभाओं के लिए खास होगा ‘इफ्फी 2024’, मास्टर क्लास से मिलेगा प्रतिभा को निखारने का अवसर

Wed, 06 Nov 2024 08:23 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Wed, 06 Nov 2024 08:23 AM IST
सार

IFFI 2024:  गोवा के पणजी में 20 से 28 नवंबर तक इफ्फी के 55वें संस्करण का आयोज किया जाएगा। इस भव्य महोत्सव में फिल्म जगत की प्रभावाशाली फिल्मों को दिखाया जाएगा। साथ ही युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई नए वर्गों की शुरुआत की जाएगी। 

विज्ञापन
International Film Festival of India to be grand event new section and masterclass helpful to young talent
इफ्फी गोवा - फोटो : एक्स

विस्तार

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू ने मंगलवार को कहा कि आगामी भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म (इफ्फी) महोत्सव में फिल्म जगत की कई प्रभावशाली फिल्में दिखाई जाएंगी। इस महोत्सव में फिल्म उद्योग महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएगा। गोवा के पणजी में 20 से 28 नवंबर तक चलने वाले फिल्म महोत्सव के 55वें संस्करण में भारतीय पैनोरमा खंड "स्वातंत्र्य वीर सावरकर" को शुरुआती फिल्म के तौर पर दिखाया जाएगा। महोत्सव में 25 फीचर फिल्में, जिनमें पांच मुख्यधारा की फिल्में और 20 गैर-फीचर फिल्में दिखाई जाएंगी।
विज्ञापन


बड़े पैमाने पर होगा महोत्सव का आयोजन
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू ने कहा कि बड़े पैमाने पर महोत्सव आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान कई फिल्मों के ट्रेलरऔर पोस्टर भी रिलीज किए जाएंगे। उन्होंने कहा , "इस बार महोत्सव बहुत बड़े पैमाने पर आयोजित किया जा रहा है और हमें उम्मीद है कि उद्योग जगत बड़ी संख्या में इसमें भाग लेगा। शेखर कपूर जी महोत्सव के निदेशक हैं, अच्छी फिल्में बनाई जा रही हैं,  पैनोरमा और प्रतियोगिता जैसे सभी वर्गों में फिल्मों की अच्छी लाइन-अप है। इसके अलावा, फिल्मों के ट्रेलर, टीजर और पोस्टर लॉन्च किए जाएंगे, फिल्मों का प्रीमियर भी होगा।"
विज्ञापन

Sharda Sinha: शारदा सिन्हा के निधन की खबर सुनते ही अस्पताल पहुंचे मनोज तिवारी, हाथ जोड़कर किए अंतिम दर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

 
युवा प्रतिभाओं को बढ़ाने की होगी शुरुआत 
संजय जाजू ने कहा कि युवा प्रतिभाओं के बढ़ावा देने के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए कई नए वर्गों को शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा,  "मास्टरक्लास भी होंगे। फिल्म बाजार बड़े पैमाने पर आयोजित किया जा रहा है। हमने सुभाष घई और अन्य निर्माताओं के साथ चर्चा की, हमें उम्मीद है कि इस साल इफ्पी एक भव्य आयोजन होगा।" जाजू ने कहा कि वह इसे गुणात्मक और मात्रात्मक दोनों तरह से बेहतर बनाना चाहते हैं। इस बाद इफ्फी में  युवाओं को ध्यान में रखते हुए 'क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरो' जैसे कई सेक्शन शुरू किए जा रहे हैं, जिसमें देश भर से 100 फिल्म निर्माता प्रतियोगिता का हिस्सा होंगे। वहीं, डेब्यू निर्माताओं के लिए भी एक सेक्शन रखा गया है।


प्रसार भारती का ओटीटी चैनल होगा लॉन्च
बातचीत में जाजू ने महोत्सव में प्रसार भारती के ओटीटी चैनल के लॉन्च की योजना का भी खुलासा किया, जिसे स्वतंत्र फिल्म निर्माताओं को अपना कंटेंट दिखाने और उससे कमाई करने के लिए एक प्लेटफॉर्म के तौर पर डिजाइन किया गया है। उन्होंने कहा, "कंटेंट क्रिएटर्स के पास बौद्धिक संपदा के अधिकार होंगे और हम रेवेन्यू-शेयरिंग मॉडल का प्रयास करेंगे। इस पर केवल सामान्य कंटेंट ही उपलब्ध नहीं होगें, बल्कि इस पर लाइव चैनल चलेंगे, हम एक बाजार बना रहे हैं।" 

भारतीय सिनेमा की महान हस्तियों को किया जाएगा याद
आईएएस अधिकारी ने घोषणा की कि ‘इफ्फी 2024’ भारतीय सिनेमा की चार महान हस्तियों - राज कपूर, मोहम्मद रफी, अक्किनेनी नागेश्वर राव और तपन सिन्हा के शताब्दी समारोह पर उन्हें याद करेगा। उन्होंने कहा, "ये सभी सिने निर्माता इस साल अपने 100 साल पूरे कर रहे हैं, इसलिए इफ्फी के हिस्से के रूप में हमने यह परंपरा शुरू की है कि हम सिने निर्माताओं का जश्न मनाएंगे।"
Bhool Bhulaiyaa 3 vs Singham Again: 'हमने मीटिंग की, इससे बचने की कोशिश की', फिल्मों के क्लैश पर बोले निर्माता
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed