{"_id":"5bbe929f867a5528230b7d73","slug":"in-goa-the-prateik-babbar-car-hit-the-scooter","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवा पुलिस ने अभिनेता प्रतीक बब्बर के खिलाफ दर्ज किया केस","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
गोवा पुलिस ने अभिनेता प्रतीक बब्बर के खिलाफ दर्ज किया केस
भाषा, पणजी
Updated Thu, 11 Oct 2018 05:30 AM IST
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता प्रतीक बब्बर की कार से कथित रुप से एक स्कूटर में टक्कर लग जाने के बाद उनके खिलाफ गोवा पुलिस ने लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया। पोर्वोरिम थाने के निरीक्षक परेश नाईक ने बताया कि पणजी-मापूसा राजमार्ग पर बुधवार शाम को यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता पाउलो कोरेआ ने आरोप लगाया कि बब्बर की कार ने उसकी स्कूटर में टक्कर मार दी। वह उस समय अपनी बहन के साथ स्कूटर से जा रहा था। निरीक्षक ने बताया कि हमने कार को जब्त कर लिया है। इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया और मामले की आगे जांच की जा रही है।
विज्ञापन