{"_id":"9dbcba96-e126-11e1-975e-d4ae52ba91ad","slug":"singer-miley-cyrus-defends-teenage-engagement","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिली साइरस ने कम उम्र में सगाई का बचाव किया","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
मिली साइरस ने कम उम्र में सगाई का बचाव किया
Updated Wed, 08 Aug 2012 12:29 PM IST
विज्ञापन
गायिका मिली साइरस अभिनेता लिएम हेम्सवर्थ के साथ कम उम्र में हुई उनकी सगाई के बचाव में आ गई हैं।
वेबसाइट 'कांटेक्टम्यूजिक डॉट कॉम' के मुताबिक 19 वर्षीया साइरस ने 'मैरी क्लेरी' पत्रिका से कहा, "जीवन बहुत छोटा है। ऐसे मैं आप जिस व्यक्ति के साथ रहना चाहते हैं, उसके साथ न रहें तो बहुत मुश्किल होती है। मैं वास्तव में विवाह की परवाह नहीं करती, मैं उन वादों की परवाह करती हूं जो हमने एक-दूसरे से किए।"
साइरस ने कहा कि जब 22 वर्षीय हेम्सवर्थ ने उनके सामने विवाह का प्रस्ताव रखा तो वह आश्चर्यचकित हो गई थीं। उन्हें हेम्सवर्थ द्वारा दी गई हीरे की अंगूठी बहुत पसंद आई थी।