{"_id":"83f482f8-4e89-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"singer-emma-will-marry-in-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिव इन रिलेशनशिप को शादी में बदलेंगी गायिका एम्मा","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
लिव इन रिलेशनशिप को शादी में बदलेंगी गायिका एम्मा
नई दिल्ली/आईएएनएस
Updated Tue, 25 Dec 2012 05:22 PM IST
विज्ञापन
गायिका एम्मा बंटन ने अपने मंगेतर जेड जोन्स के साथ अगले साल वसंत ऋतु के दौरान विवाह के पवित्र बंधन में बंधने का फैसला किया है। यह शादी फरवरी में होगी। 36 साल की हो गईं एम्मा बंटन एक दशक से भी अधिक समय से जोन्स के साथ रिश्ता बनाए हुए हैं। इन दोनों के दो बेटे भी हैं। वह अभी तक लिव इन रिलेशनपिश में रह रही हैं।
विज्ञापन
वेबसाइट 'डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके' ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि जोन्स मानते हैं कि क्रिसमस पर शादी की तारीख और जगह तय करना उचित रहेगा। सूत्र ने बताया कि वे नए साल पर निमंत्रण भेजने के लिए भी बिल्कुल तैयार हैं और ऐसा लगता है कि वे वसंत ऋतु में शादी करेंगे। यह दोनों ही अब अपने रिश्ते को शादी में बदलना चाहते हैं।
विज्ञापन