{"_id":"a2649148-0f77-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"no-plans-to-increase-family-gwen","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार बढ़ाना नहीं चाहतीं ग्वेन","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
परिवार बढ़ाना नहीं चाहतीं ग्वेन
लंदन/आईएएनएस
Updated Sat, 06 Oct 2012 11:05 AM IST
विज्ञापन
गायिका ग्वेन स्टेफनी का कहना है कि अब वह और बच्चे नहीं चाहतीं। 42 वर्षीया ग्वेन को उनके पति गैविन रोजाडैले से दो बेटे किंग्सटन (6), जुमा (4) हैं और वह अपने परिवार के साथ बहुत खुश हैं और फिलहाल उनकी परिवार और बढ़ाने की कोई योजना नहीं है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि ग्वेन ने रोजाडेले से 10 साल पहले विवाह किया था और उनका मानना है कि किसी रिश्ते की अपनी मुश्किलें हो सकती हैं लेकिन उनके मुताबिक वे दोनों एक-दूसरे के साथ खुश हैं।
विज्ञापन
ग्वेन ने कहा, "हमने इससे निपटने का रास्ता ढूंढ लिया है। हां, बेशक चीजें हमेशा अच्छी चलती हैं या नहीं। लेकिन हम हमेशा खुश रहते हैं जिस वजह से हम इतने समय से साथ हैं।"
विज्ञापन