फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Nick Jonas praises Priyanka Chopra for The Bluff share special post on social media

निक जोनस ने की पत्नी प्रियंका चोपड़ा की तारीफ, लिखा- 'फिल्म 'द ब्लफ' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर...'

Thu, 19 Feb 2026 07:17 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Thu, 19 Feb 2026 07:17 PM IST
सार

Nick Jonas The Buff: निक ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी पत्नी प्रियंका की जमकर तारीफ की। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्हें भी प्रियंका के फैंस की तरह हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। 

विज्ञापन
Nick Jonas praises Priyanka Chopra for The Bluff share special post on social media
प्रियंका और निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गायक और अभिनेता निक जोनस ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी सुपरस्टार पत्नी प्रियंका चोपड़ा की तारीफ की। इसके साथ ही निक ने 'द बल्फ' में मुख्य अभिनेत्री और निर्माता के रूप में उनकी दोहरी भूमिका की प्रशंसा की।

विज्ञापन

निक ने की प्रियंका की तारीफ
फिल्म 'द ब्लफ' के प्रीमियर पर प्रियंका के साथ हाथ में हाथ डाले चलते हुए अपनी कई तस्वीरें साझा करते हुए निक ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ''द ब्लफ' के सेलिब्रेशन में एक कमाल की रात थी। प्रियंका चोपड़ा जोनस, आपको इस फिल्म की मुख्य अभिनेत्री के साथ-साथ निर्माता के रूप में भी देखना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है।'

View this post on Instagram

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)


विज्ञापन
विज्ञापन

'द ब्लफ' की रिलीज का निक को है इंतजार
निक ने आगे लिखा, 'आपने ' द ब्लफ' की कहानी में जो जज्बा और ताकत भरी है। उसकी वजह से मैं हर दिन आपके लिए और ज्यादा सम्मान महसूस करता हूं। इतनी शानदार और खूबसूरत फिल्म बनाने के लिए पूरी टीम, कास्ट और क्रू को ढेर सारी बधाई। 25 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म 'द ब्लफ' के इस रोमांचक सफर का इंतजार बहुत बेसब्री से है।'

विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'द ब्लफ'
प्रियंका ने 'द ब्लफ' में अभिनय के साथ इसका निर्माण भी किया है। यह फिल्म समुद्री लोक कथाओं पर आधारित है। 'द ब्लफ' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्देशन फ्रैंक ई. फ्लावर्स ने किया है। इसमें प्रियंका चोपड़ा के अलावा कार्ल अर्बन, इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा, सफिया ओकले-ग्रीन और टेमुएरा मॉरिसन ने अभिनय किया है। यह फिल्म 25 फरवरी को रिलीज होगी। 

यह भी पढ़ें: आलिया भट्ट ने दिया कटरीना कैफ के बेटे विहान को प्यारा तोहफा, शेयर की खिलौनों से भरे गिफ्ट हैम्पर की तस्वीर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed