Unsolved Mysteries: इस वेब सीरीज को देख आफताब ने किए थे श्रद्धा के टुकड़े, जानें एपिसोड में क्या दिखाया गया?
हम बात कर रहे हैं नेटफ्लिक्स के शो 'अनसॉल्वड मिस्टरीज' की, जिसमें दुनियाभर में हुई अजीब घटनाओं को दिखाया गया था। ऐसे केस जिनका हल नहीं निकल पाया था। इसमें अमेरिका के ओहायो में रहने वाले एक शख्स की कहानी दिखाई गई थी।
विस्तार
लिव इन में रहना आजकल के कपल्स के लिए आम सी बात हो गई है। एक और जहां लिव इन में रहने का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है, तो दिल्ली के महरौली से ऐसी खबर सामने आई जिसने सबके होश उड़े दिए हैं। दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में लिव इन में रह रहे आफताब अमीन पूनावाला ने अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा वाकर की वीभत्स तरीके से हत्या कर शव के 35 टुकड़े कर दिए। इस खबर ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। लेकिन यह पहला ऐसा मामला नहीं है, इससे पहले भी दुनिया के दूसरे कोने में इसी तरह का अपराध हो चुका है। फर्क सिर्फ इतना है कि दिल्ली की घटना में बॉयफ्रेंड आरोपी है, तो अमेरिका की घटना में गर्लफ्रेंड पर आरोप लगा था।
सीरीज में दिखाई गई डेविड की हत्या की कहानी
हम बात कर रहे हैं नेटफ्लिक्स के शो 'अनसॉल्वड मिस्टरीज' की, जिसमें दुनियाभर में हुई अजीब घटनाओं को दिखाया गया था। ऐसे केस जिनका हल नहीं निकल पाया था। वहीं, इसमें अमेरिका के ओहायो में रहने वाले एक शख्स की कहानी दिखाई गई थी, जिसकी हत्या रहस्यमयी तरीके से हुई थी। 'अनसॉल्वड मिस्टरीज' के सीजन 3 के एपिसोड तीन- 'बॉडी इन बैग्स' में 39 साल के डेविड कार्टर की मौत की कहानी को दिखाया गया है। 2018 में डेविड का कत्ल करके उसके शरीर के टुकड़ों को ओहायो के आई-75 (इंटरस्टेट-75) पर फेंक दिया। इस मामले में मुख्य आरोपी डेविड कार्टर की गर्लफ्रेंड टैमी विलियम्स को माना गया था।
Sajid Khan: बढ़ती जा रहीं साजिद खान की मुश्किलें, पाक अभिनेत्री ने की निर्माता को शो से बाहर करने की मांग
बेटे से मिले थे आखिरी बार
हुआ यह था कि आखिरी बार डेविड कार्टर 28 सितंबर 2018 को अपने बेटे डीजे के फुटबॉल गेम का हिस्सा बनने पहुंचे थे। यहां वह अपनी गर्लफ्रेंड टैमी विलियम्स के साथ आए थे। 30 सितंबर को डेविड की ओर से डीजे को मैसेज आया कि वह अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं और उनसे मिल नहीं पाएंगे। फिर डीजे कुछ काम के चलते अपने पिता के घर गए, तो उन्होंने देखा कि टैमी बड़ा सा कचरे का बैग लेकर जा रही हैं। डीजे को देखते ही टैमी घर के अंदर भागी और गेट बंद कर लिया। डीजे के मुताबिक उनके पास चाबी थी, तो उन्होंने घर का दरवाजा खोला। लेकिन टैमी कहने लगी कि डेविड वॉक पर गए हैं। इसी वजह से डीजे हैरान हो गए क्योंकि पिता के मैसेज के अनुसार वह बीमार थे। ऐसे में वह वॉक पर कैसे चले गए?
Ayushmann Khurrana Exclusive: ‘जयदीप के लिए मैंने बदली अपनी शूटिंग की डेट्स, दिल को भा गया उनका ये किरदार’
हाईवे पर मिला था कटा हुआ सिर
30 सिंतबर को जब डेविट अपने काम पर नहीं पहुंचे तो उनके साथी ने इस बारे में उनकी बहन से पूछा। 2 अक्टूबर को डेविड की बहन टेजिया कार्टर-जैक्सन उनके घर पहुंचीं, तो बाहर से गेट खुला हुआ था और अंदर उनके गद्दे पर बंदूक की गोली और खून के निशान मिले। वहीं, इस सबके बीच 1 अक्टूबर को ओहायो के ईगल टाउनशिप आई-75 पर एक स्लीपिंग बैग मिला, जिसमें आदमी की टांगें और नीचे के शरीर का हिस्सा था। इस पर वैसा ही टैटू था, जैसा डेविड ने बनवा रखा था। नौ दिन बाद हाईवे पर एक डफल बैग में डेविड का कटा हुआ सिर मिला, जिस पर कान के नीचे गोली लगने के निशान थे और रोड पर मिले सूटकेस में डेविड का धड़ और हाथ मिले।
Mahesh Babu: 2022 में महेश बाबू पर टूटा दुखों का पहाड़, पहले भाई फिर मां और अब सुपरस्टार ने पिता को भी खोया
फरार है महिला आरोपी
डॉक्टरों की ओर से बताया गया कि घर में इस्तेमाल होने वाले चाकू से शरीर को काटा गया था और ऐसे करने वाला काफी एक्सपीरियंस वाला था। घरवालों को डेविड की हत्या का शक टैमी पर हुआ क्योंकि दोनों का रिश्ता छह महीने पुराना ही था। इसके बाद टैमी को गिरफ्तार किया गया, लेकिन कुछ समय बाद उसे रिहा कर दिया गया। वहीं, तभी से टैमी फरार है और यूएस मार्शल इसकी तलाश में जुटे हुए हैं।
Monday Box Office Report: साउथ की यशोदा को पछाड़ आगे निकली ऊंचाई, हाफ सेंचुरी लगाने की तैयारी में ब्लैक पैंथर 2