महेश बाबू साउथ सिनेमा के सुपरस्टार हैं। उन्होंने साउथ में कई हिट फिल्में दी हैं। फैंस भी उनकी हर फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। बीते दिनों वह हिंदी और साउथ को लेकर चल रही बहस में भी शामिल हुए थे। लेकिन साल 2022 महेश बाबू के लिए अच्छा नहीं रहा है। इस साल की शुरुआत से ही वह कई झटके झेल रहे हैं। पहले भाई का निधन हुआ फिर मां चल बसीं और अब पिता का साया सिर से उठ गया है। महेश बाबू के लिए ये काफी बड़ा झटका है।
2 of 4
महेश बाबू, कृष्ण घट्टामनेनी
- फोटो : सोशल मीडिया
सोमवार को खबर आई कि महेश बाबू के पिता को दिल का दौरा पड़ा है, जिसके कारण उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घर और परिवार के लोग उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर ही रहे थे कि तभी मंगलवार सुबह उनके निधन की खबर आ गई। 79 साल की उम्र में तेलुगू के दिग्गज अभिनेता कृष्ण घट्टामनेनी ने हैदराबाद के अस्पताल में अंतिम सांस ली। महेश बाबू के पिता साउथ के एक जाने-माने सुपरस्टार थे उन्होंने पांच साल में करीब 350 फिल्मों में काम किया था। पिता के निधन के बाद महेश बाबू टूट गए हैं।
इसे भी पढ़ें- Mahesh Babu: साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू के पिता का निधन, मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव ने जताया शोक
3 of 4
महेश बाबू
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते दो महीने पहले यानि कि 28 सितंबर 2022 को महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का निधन हो गया था। इंदिरा देवी ने भी सुबह करीब 4 बजे हैदराबाद के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। वह भी पिछले काफी समय से बीमार थीं। अपनी दादी के निधन के बाद महेश बाबू की बेटी भी खुद को रोक नहीं पाई थीं और फूट-फूटकर रोने लगी थीं। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था।
4 of 4
महेश बाबू और उनके बड़े भाई
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं आज से करीब 11 महीने पहले यानि 8 जनवरी की देर रात महेश बाबू के बड़े भाई और एक्टर-प्रोड्यूसर रमेश बाबू का लीवर की बीमारी की वजह से निधन हो गया था। वे 56 साल के थे। जब रमेश बाबू का निधन हुआ उस समय महेश बाबू को कोरोना हो गया था ऐसे में उन्होंने एक पोस्ट लिखकर अपनी भावनाएं व्यक्त की थीं।