फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   pakistani actor malisha heena khan and activist Shreha Dhargalkar demand Sajid Khan ouster from Bigg Boss

Sajid Khan: बढ़ती जा रहीं साजिद खान की मुश्किलें,  पाक अभिनेत्री ने की निर्माता को शो से बाहर करने की मांग

Tue, 15 Nov 2022 10:31 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Tue, 15 Nov 2022 10:31 AM IST
सार

मुंबई में रहने वाली अफगानी-पाकिस्तान मूल की अभिनेत्री मलीशा हिना खान ने फिल्म निर्माता और बिग बॉस प्रतियोगी को तत्काल घर ने निकालने की मांग की है। 

विज्ञापन
pakistani actor malisha heena khan and activist Shreha Dhargalkar demand Sajid Khan ouster from Bigg Boss
साजिद खान, मलीशा हिना खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

साजिद खान इन दिनों बिग बॉस में नजर आ रहे हैं। वह अपने कारनामों को लेकर काफी चर्चा में हैं। साजिद खान पर मीटू के भी आरोप लग चुके हैं। वहीं शर्लिन चोपड़ा समेत अन्य कई अभिनेत्रियों और मॉडल ने साजिद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं बीते सोमवार को मुंबई में रहने वाली अफगानी-पाकिस्तान मूल की अभिनेत्री मलीशा हिना खान ने फिल्म निर्माता और बिग बॉस प्रतियोगी को तत्काल घर ने निकालने की मांग की है। 

विज्ञापन


मलीशा हिना खान ने ट्विटर पर भारत के प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री को भी टैग करते हुए लिखा कि ये चैनल और अन्य लोग एक यौन शोषण के आरोपी को बढ़ावा देकर पैसा कमा रहे हैं। उन्होंने एक्टिविस्ट श्रेया धारगलकर का भी समर्थन किया, जिन्होंने देश भर के प्रीमियम जिम में जिम ट्रेनर पर (जिम में वर्कआउट करते समय दिल का दौरा पड़ने के कई टीवी अभिनेताओं की मौत के बाद) पुरुष मॉडल और अभिनेताओं को प्रतिबंधित और अवैध स्टेरॉयड और ड्रग्स बेचने का आरोप लगाया है, जो कि जल्दी से जल्दी अपनी बॉडी बनाने के लिए कुछ भी लेने को तैयार हो जाते हैं। इस पोस्ट में उन्होंने सलमान खान और कई अन्य पूर्व बिग बॉस प्रतियोगियों को भी टैग किया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Ayushmann Khurrana Exclusive: ‘जयदीप के लिए मैंने बदली अपनी शूटिंग की डेट्स, दिल को भा गया उनका ये किरदार
विज्ञापन
विज्ञापन


धारागलकर जो कि एक एनजीओ चलाती हैं उनकी टीम साजिद खान के खिलाफ अदालती मामला दर्ज करने पर विचार कर रही है। उनका कहना है कि हम कानूनी विकल्प तलाश रहे हैं। वहीं हाल ही में साजिद खान पर साउथ की अभिनेत्री शीला प्रिया सेठ पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। साजिद पर आरोप लगाने वाली ये 9वीं या 10वीं महिला हैं। पिछले हफ्ते, शीला प्रिया शेठ ने साजिद खान के साथ अपने दुर्भाग्यपूर्ण अनुभव को साझा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed