फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Michael Jackson's second family alleges Child abuse of four kids in new lawsuit Next day after biopic release

Michael: बायोपिक रिलीज के बीच विवादों में माइकल, जैक्सन के 'दूसरे परिवार' ने फिर लगाया यौन शोषण का आरोप

Sat, 25 Apr 2026 05:15 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sat, 25 Apr 2026 05:15 PM IST
सार

Michael Jackson Child Abuse Case: 'माइकल' बायोपिक की रिलीज के दूसरे दिन ही परिवार के लिए एक नई मुसीबत खड़ी हो गई है। एक पुराने मामले में जैक्सन परिवार को दोबारा कोर्ट में घसीटा गया है।

विज्ञापन
Michael Jackson's second family alleges Child abuse of four kids in new lawsuit Next day after biopic release
माइकल जैक्सन - फोटो : इंस्टाग्राम- @michaeljackson

विस्तार

माइकल जैक्सन की बायोपिक 'माइकल' बीते 24 अप्रैल को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसी बीच जैक्सन से जुड़े एक पुराने विवाद ने फिर जन्म ले लिया है। जैक्सन परिवार के करीब रहे एक परिवार ने दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन पर एक बार फिर से संगीन आरोप लगाए हैं। जनिए क्या है यह मामला ?
विज्ञापन


क्या हैं आरोप?
कभी जैक्सन का 'दूसरा परिवार' होने का दावा करने वाली एक फैमिली ने पाॅप स्टार के ऊपर अपने परिवार के चार बच्चों के साथ यौन शोषण करने के आरोप लगाए हैं। हैरानी की बात यह है कि ये परिवार कई वर्षों तक जैक्सन परिवार का बेहद खास रहा है। वो कई बार जैक्सन के बचाव में भी उतरे।
विज्ञापन

मगर अब डोमिनिक और कोनी कैसियो ने अपने बच्चों के साथ हुए दुर्व्यवहार की शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाए कि उनके बच्चों के साथ नेवरलैंड रैंच में और विदेशी यात्राओं के दौरान ज्यादती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

Michael Jackson's second family alleges Child abuse of four kids in new lawsuit Next day after biopic release
माइकल जैक्सन - फोटो : सोशल मीडिया
16 मिलियन डॉलर का समझौता टूटा
डोमिनिक ने अपने मुकदमे में कहा कि उन्होंने इन आरोपों के साथ कुछ साल पहले ही जैक्सन एस्टेट से संपर्क किया था। जिसके बाद दोनों पक्षों में पांच साल के लिए लगभग 16 मिलियन डॉलर का एक प्राइवेट सेटलमेंट एग्रीमेंट किया। 
हालांकि, जब 2025 में उन्हें यह राशि मिलना बंद हो गई तो दोनों पक्षों के बीच बातचीत टूट गई। इसके बाद उन्हें दोबारा अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा और अब डोमिनिक ने जैक्सन एस्टेट पर नया मुकदमा दायर किया है। 

यह सोची समझी स्कीम है
इसी के उलट एस्टेट के वकील ने कहा कि परिवार यह सब पैसे हड़पने के लिए कर रहा है। एस्टेट के वकील, मार्टी सिंगर ने एक बयान जारी किया, जिसमें परिवार के दावों को 'पैसे ऐंठने की कोशिश' बताया।
बयान में कहा गया, 'हमने 25 साल से ज्यादा समय तक माइकल जैक्सन का मजबूती से बचाव किया और गलत कामों में उनके बेगुनाह होने की बात साबित की। यह नई कोर्ट फाइलिंग माइकल की एस्टेट और कंपनियों से करोड़ों डॉलर लेने की उनकी स्कीम है।'

Michael Jackson's second family alleges Child abuse of four kids in new lawsuit Next day after biopic release
माइकल जैक्सन की बायोपिक में जाफर जैक्सन - फोटो : सोशल मीडिया
'माइकल' ने पहले दिन की अच्छी कमाई 
फिल्म 'माइकल' 24 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज हुई। इसने ओपनिंग डे पर 3.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इससे एक दिन पहले पेड प्रिव्यू से फिल्म ने गुरुवार को 1.70 करोड़ रुपये कमाए थे।
वहीं शनिवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 2.86 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म ने 8.36 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। जाफर जैक्सन, निया लॉन्ग और जुलियानो वाल्डी जैसे सितारों से सजी यह फिल्म 'किंग ऑफ पॉप' माइकल जैक्सन की पहली आधिकारिक बायोपिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed