फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Marvel Studios Announces 11 Upcoming Movies after Avengers Endgame

एवेंजर्स: एंडगेम के बाद मार्वेल स्टूडियोज ने किया एक साथ 11 प्रोजेक्ट्स का एलान, यहां जानें नाम

Sun, 21 Jul 2019 06:17 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 21 Jul 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
Marvel Studios Announces 11 Upcoming Movies after Avengers Endgame
मार्वल यूनिवर्स - फोटो : Twitter

हालिया रिलीज हुई फिल्म एवेंजर्स: एंडगेम के साथ भले ही सुपरहीरोज की कहानी खत्म हो गई हो लेकिन मार्वेल स्टूडियोज के पास अपने फैंस के लिए और भी बहुत कुछ है। 


loader

हालिया रिलीज हुई फिल्म एवेंजर्स: एंडगेम के साथ भले ही सुपरहीरोज की कहानी खत्म हो गई हो लेकिन मार्वेल स्टूडियोज के पास अपने फैंस के लिए और भी बहुत कुछ है। 

मार्वेल स्टूडियोज फेज 4 में थॉर 4, ब्लैक विडो, डॉक्टर स्ट्रेंज 2, द फैल्कन ऐंड द विंटर सोल्जर समेत कई फिल्में आने वाली हैं। ये सारी फिल्में अगले साल और 2021 में रिलीज होंगी। फैंस इस खबर को सुनकर बेहद खुश हैं। इतना ही नहीं आलम ये है कि #AvengersEndgame सुबह से ट्रेंडिंग में भी बना हुआ है।

सैन डिएगो में चल रहे कॉमिक कॉन 2019 में मार्वेल स्टूडियोज के चीफ केविन फीज ने आने वाली फिल्मों के बारे में बताया। 

आइए एक नजर मार्वेल की फिल्मों पर...

ब्लेड में नजर आएंगे ऑस्कर विनर अभिनेता महेरशाला अली




ब्लैक विडो में नजर आएंगी स्कारलेट जोहानसन। फिल्म ब्लैक विडो मई 2020 में आएगी।

 

क्रिस हेम्सवर्थ के साथ आएगी थॉर: लव एंड थंडर
इस फिल्म में क्रिस हेमस्वॉर्थ, टेसा थॉम्पसन और नेटली पोर्टमैन मुख्य किरदार निभाएंगे।


मार्वेल हॉकआई पर ओरिजिनल वेब सीरीज बना रहा है, जिसमें हॉलीवुड एक्टर जेरेमी रेनर अपने किरदार को दोबारा निभाते नजर आएंगे। इस सीरीज में उनके साथ एक्ट्रेस केट बिशप होंगी। ये सीरीज 2021 में आएगी 


'व्हाट इफ ...?, जेफरी राइट के साथ एमसीयू की पहली एनिमेटेड सीरिज होगी। ये सीरीज 2021 में आएगी।

मार्वेल ने फिल्म 'डॉक्टर स्ट्रेंज के सीक्वल डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस' का एलान किया है। इस फिल्म में एक्टर बेनेडिक्ट कम्बरबैच और एलिजाबेथ ओल्सन साथ होंगे।


मार्वेल अपनी ओरिजिनल वेब सीरीज 'लोकी' भी बनाने जा रहा है, जिसमें एक्टर टॉम हिडलस्टन वापस लोकी का किरदार निभाते नजर आएंगे। यह साल 2021 में रिलीज होगी।


मार्वेल वांडा और विजन की ओरिजिनल सीरीज लेकर आ रहा है, जिसका नाम 'वांडा विजन' है। इस सीरीज में एलिजाबेथ ओल्सन, पॉल बेथनी और तेयोना पेरिस होंगे। 

मार्वेल स्टूडियो शांग-ची एंड द लीजेंड ऑफ द टेन रिंग्स नाम की फिल्म बनाने जा रहा है। इसमें एक्टर्स सिमु ली, औक्वाफिना और टोनी लेउंग नजर आएंगे। मार्वेल द फाल्कन और द विंटर सोल्जर नाम की ओरिजिनल वेब सीरीज बना रहा है। इस सीरीज में एक्टर्स एंथनी मैकी, सेबेस्टियन स्टेन और सनिएल ब्रुअल नजर आएंगे।


मार्वेल द इटरनल्स नाम की भी फिल्म बना रहा है। जो कि नवंबर 2020 में रिलीज होगी। इसमें एंजेलिना जोली, रिचर्ड मैडेन समेत कई सितारें नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed