'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' के बाद अब इस फिल्म में नजर आएंगे लियोनार्डो डिकैप्रियो
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो 'द रेवेनैंट' के एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो एक बार फिर से दिग्गज फिल्ममेकर मार्टिन स्कोर्सेसे की फिल्म में नजर आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि 75 वर्षीय मार्टिन स्कोर्सेसे जल्द ही लेखक डेविड ग्रैन की चर्चित किताब 'किलर ऑफ द फ्लावर मून' पर फिल्म बनाने वाले हैं। इस फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Leonardo DiCaprio (@leonardodicaprio) on
मर्डर मिस्ट्री पर आधारित कहानी
लियोनार्डो डिकैप्रियो की इस फिल्म की कहानी की बात करें तो यह एक थ्रिलर से भरपूर एक मर्डर मिस्ट्री होगी। परदे पर यह फिल्म साल 1920 के आसपास के समय की नजर आएगी। फिल्म में अमेरिका के ओकलाहोमा और ओसेज नेशन की पृष्टभूमि पर आधारिक होगी। निर्देशक मार्टिन स्कोर्सेसे ने अपनी नई फिल्म की घोषणा करते हुए यह भी कहा है- 'जैसे ही मैंने डेविड ग्रैन की किताब 'किलर ऑफ द फ्लावर मून' पढ़ा, मैं तुरंत किताब से जुड़े हर किरदार और एक्शन की कल्पना करने लगा। इसके बाद मुझे लगा इस किताब को मुझे फिल्म में तबदील करती चाहिए।'
साथ ही मार्टिन स्कोर्सेसे ने यह भी कहा है- 'मैं लियोनार्डो डिकैप्रियो के साथ काम करने के लिए काफी उत्साहित हूं।' गौरतलब है कि लियोनार्डो डिकैप्रियो और मार्टिन स्कोर्सेसे ने 'द एविएटर', 'द डिपार्टेड' और 'द वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट' जैसी फिल्मों साथ काम किया है।
A post shared by Leonardo DiCaprio (@leonardodicaprio) on
एक और फिल्म पर कर रहे हैं काम
इस फिल्म के अलावा लियोनार्डो डिकैप्रियो बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक क्वेंटिन टेरन्टिनो की फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' में भी काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ मशहूर एक्टर ब्रैड पिट मुख्य भूमिका में हैं। हाल ही में इस फिल्म से जुड़ा इन दोनों स्टार का फर्स्ट लुक जारी हुआ था। जिसमें वह 70 के दशक के लुक में नजर आए। दर्शकों ने उनके इस लुक को काफी पसंद किया।
गौरतलब है कि सच्ची घटनी पर आधारित लियोनार्डो डिकैप्रियो और ब्रैड पिट के फैंस फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म साल 1969 में हॉलीवुड की सबसे मिस्टीरयस मर्डर केस और सची घटना पर आधारित फिल्म है। डेविड हेमैन और शैनन मैकिंटोश इस फिल्म के निर्माता हैं। इस फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो और ब्रैड पिट के अलावा ऑस्कर विनर अल पचिनो भी नजर आएंगे। फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन हॉलीवुड' 26 जुलाई 2019 को रिलीज होगी।