{"_id":"78364f9c-79bc-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"lady-gaga-visits-sick-fan-after-canceling-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोट के बावजूद प्रशंसक से मिली गागा","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
चोट के बावजूद प्रशंसक से मिली गागा
नई दिल्ली/आईएएनएस
Updated Tue, 19 Feb 2013 11:10 AM IST
विज्ञापन
मशहूर पॉप स्टार लेडी गागा ने जोड़ों में दर्द होने के बावजूद अपने एक बीमार प्रशंसक से मिलने का अपना वादा पूरा किया। सप्ताह की शुरुआत में गागा को जोड़ों में दर्द की तकलीफ के कारण अपने संगीत दौरे के कुछ कार्यक्रम स्थगित करने पड़े।
विज्ञापन
कहा जा रहा है कि उन्हें इसके लिए ऑपरेशन कराने की भी जरूरत पड़ सकती है। इसके बावजूद गागा ने इस बात का खयाल रखा कि उन्होंने पांच साल की केली गुर्बाइन्सकी से मिलने का कार्यक्रम न टालना पड़े। केली को दिल की बीमारी है।
विज्ञापन
वेबसाइट 'एक्सप्रेस डॉट को डॉट यूके' के अनुसार एक स्थानीय रेडियो जॉकी टॉनी वेटेकस ने गागा के मिलने प्रबंध किया था। उन्होंने कहा, "गागा अपने जोड़ों में दर्द की वजह से अपना शो नहीं कर पाईं। यहां तक कि चलने में भी उन्हें तकलीफ हो रही थी। इसके बावजूद वह केली से मिलने गईं। मैंने अपनी जिन्दगी में इस तरह की बात पहले नहीं देखी थी।"
विज्ञापन