{"_id":"ce618b14-1915-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"lady-gaga-features-in-zoolander-sequel","type":"story","status":"publish","title_hn":"'जूलैंडर' के सीक्वल में दिखेंगी लेडी गागा","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
'जूलैंडर' के सीक्वल में दिखेंगी लेडी गागा
लास एंजेलिस/आईएएनएस
Updated Thu, 18 Oct 2012 04:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉप गायिका लेडी गागा को निर्माता-निर्देशक बेन स्टीलर ने कॉमेडी फिल्म 'जूलैंडर' के सीक्वल के लिए बात की है। इसके लिए बेन ने गागा को 30 लाख पाउंड देने का प्रस्ताव भी रखा है।
विज्ञापन
दरअसल, 46 वर्षीय स्टीलर इस फिल्म में डेरेक जूलैंडर और 43 वर्षीय अभिनेता ओएन विल्सन, हंसेल मैकडोनाल्ड के किरदार में वापसी कर रहे हैं। सूत्रों की माने तो इस फिल्म के लिए लेडी गागा को खासतौर पर अप्रोच किया जा रहा है। बेन का मानना है कि वह बेहद टैलेंटेड है और उनकी सोच भी अद्भुत है।
विज्ञापन
हालांकि लेडी गागा के अलावा इस किरदार के लिए केट मॉस, केट अपटन, हीडी क्लम और एड्रियाना लीमा के नाम पर भी विचार किया जा रहा है। 'जूलैंडर' की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में होगी। अब देखना होगा कि लेडी गागा 'जूलैंडर' के लिए हामी भरेंगी या नहीं।
विज्ञापन