{"_id":"a4df547a-75c1-11e2-8deb-d4ae52bc57c2","slug":"lady-gaga-cancels-shows-after-suffering-injury","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोट की वजह से गागा ने रद्द किए कार्यक्रम","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
चोट की वजह से गागा ने रद्द किए कार्यक्रम
नई दिल्ली/आईएएनएस
Updated Wed, 13 Feb 2013 03:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त गायिका लेडी गागा को जोड़ों में सूजन के कारण अपने संगीत दौरे 'बॉर्न दिस वे बॉल' के चार कार्यक्रम स्थगित करने पड़े हैं। वेबसाइट 'ऐसशोबिज डॉट काम' के अनुसार गागा ने 13 फरवरी से लेकर 20 फरवरी के बीच होने वाले कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। बाकी कार्यक्रम तयशुदा समय के अनुसार ही होंगे।
विज्ञापन
गागा ने ट्विटर पर लिखा कि मैंने पिछले एक महीने से समूह के लोगों से अपनी चोट और तकलीफ को छिपाए रखा। मैं दुआ कर रही थी कि यह जल्दी से ठीक हो। लेकिन पिछली रात के कार्यक्रम के बाद तकलीफ ज्यादा ही बढ़ गई है। पिछले साल अप्रैल में दक्षिण कोरिया से आरंभ हुए संगीत दौरे में गागा अब तक चोट के बावजूद 100 से ज्यादा कार्यक्रम कर चुकी हैं।
विज्ञापन