{"_id":"80bb1724-bd55-11e2-a519-d4ae52bc57c2","slug":"lady-gaga-back-on-stage-after-hip-surgery","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिप सर्जरी के बाद फिर स्टेज पर आयीं लेडी गागा","category":{"title":"Hollywood","title_hn":"हॉलीवुड","slug":"hollywood"}}
हिप सर्जरी के बाद फिर स्टेज पर आयीं लेडी गागा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 15 May 2013 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉलीवुड सिंगर लेडी गागा अपनी चोट से ऊबर चुकी हैं। वह एक बार फिर स्टेज परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार हैं। उन्हें कूल्हे की समस्या हुई थी।
विज्ञापन
हॉलीवुड की पॉप सिंगर लेडी गागा की हाल ही में दाहिने कूल्हे की सर्जरी हुई थी। इस सर्जरी की वजह से वह काफी समय तक स्टेज से दूर रहीं। सर्जरी के बाद अब वह फिर लौट आयी हैं।
विज्ञापन
हाल ही में लेडी गागा ने अपनी सर्जरी के बाद अपनी पहली परफॉर्मेंस दी है। लेडी गागा को स्टेज पर इतने समय बाद देखकर उनके फैन्स काफी खुश नजर आए।
ब्रायन न्यूमैन ने भी गागा को धन्यवाद कहा कि उन्होंने अपनी सर्जरी होने के बावजूद स्टेज पर उनके साथ परफॉर्म करने के लिए हां कही।
लेडी गागा द्वारा ब्रायन न्यूमैन के साथ बिना किसी रिहर्सल और बिना किसी तैयारी के जीपी होटल में होने वाले जैज इवेंट में परफॉर्म करने के बाद लेडी गागा को ब्रायन ने धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
पिछले कुछ समय से गागा को अपनी सर्जरी के बाद से सोने का पानी चढ़े व्हीलचेयर पर देखा गया। इसी व्हीलचेयर पर बैठकर लेडी गागा ने अपने अगले एलबम आर्टपॉप की तैयारी भी की है।